×

यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : भारतीय पुरुष टीम को हासिल हुआ रजत

Manali Rastogi
Published on: 15 Oct 2018 7:13 AM GMT
यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : भारतीय पुरुष टीम को हासिल हुआ रजत
X

ब्यूनस आयर्स: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में रजत पदक हासिल किया। रविवार देर रात खेले गए फाइनल मैच में उसे मलेशिया से 4-2 से हार मिली। इस मैच में भारतीय टीम के दोनों गोल कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने किए।

यह भी पढ़ें: यूथ ओलम्पिक (हॉकी) : भारतीय महिलाओं को मिला रजत पदक

विवेक ने तीसरे मिनट में गोल दागकर भारतीय टीम को शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त दे दी। इसके बाद पांचवें मिनट में फिरादुस रोस्दी ने मलेशिया के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। अगले ही मिनट में विवेक ने एक बार फिर गोल कर भारत को मलेशिया के खिलाफ 2-1 की बढ़त दी लेकिन इस बढ़त को टीम अधिक देर तक कायम नहीं रख सकी।

अखिमुल्लाह अनौर (14वें, 19वें मिनट) और आरिफ इशाक (17वें मिनट) ने मलेशिया के लिए गोल कर उसे 4-2 से मजबूत बढ़त दी और इसे अंत तक कायम रखते हुए मलेशिया ने भारत को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

--आईएएनएस

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story