TRENDING TAGS :
आज ही के दिन युवराज सिंह ने जड़े थे लगातार 6 छक्के, बर्बाद होते-होते बचा था ब्रॉड का करियर
Yuvraj Singh Hits 6 Sixes: आज का दिन क्रिकेट इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। आज से 15 साल पहले इसी दिन टी-20 क्रिकेट में किसी बल्लेबाज़ ने लगातार छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। जी हां, आप समझ गए होंगे हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह के जीवन में आज का दिन बड़ा यादगार दिन है।
Yuvraj Singh Hits 6 Sixes
Yuvraj Singh Hits 6 Sixes: आज का दिन क्रिकेट इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। आज से 15 साल पहले इसी दिन टी-20 क्रिकेट में किसी बल्लेबाज़ ने लगातार छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। जी हां, आप समझ गए होंगे हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह के जीवन में आज का दिन बड़ा यादगार दिन है। क्योंकि उन्होंने आज से ठीक 15 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी। इस पारी एक बाद ही भारत के इस शेर को सिक्सर किंग के नाम से पहचान मिली थी।
बर्बाद होते-होते बचा था ब्रॉड का करियर:
टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह ने लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था। उन्होंने उस मैच में सिर्फ 21 साल की उम्र के युवा गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड पर कहर बरपाया था। उस स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उनका सामना जब युवराज से हुआ तो उन्हें क्रिकेट का बड़ा सबक मिला। युवराज ने एक ओवर में छह छक्के जड़े। साउथ अफ्रीका के किंग्समीड मैदान में छक्के की बरसात हुई। उसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड का क्रिकेट करियर ही खतरे में पड़ गया था। लेकिन फिर इस गेंदबाज़ ने अपने मेहनत के दम पर टीम में जगह बनाई। अब ब्रॉड दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ों में शुमार है। उस मैच से इस खिलाड़ी को जीवन में बड़ा सबक मिला था।
फ्लिंटॉफ ने दिलाया था युवराज को गुस्सा:
बता दें उस मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्र्यू फ्लिंटॉफ ने युवराज सिंह को गुस्सा दिलाया था। मैच के 17वें ओवर में युवराज बल्लेबाज़ी करने उतरे थे। अगले ही ओवर में उनका सामना एंड्र्यू फ्लिंटॉफ से हो गया। युवी ने फ्लिंटॉफ की दो गेंदों पर चौके जड़ दिए। इसके बाद युवराज से फ्लिंटॉफ की कहासुनी हो गई। लेकिन फिर अगले ओवर में जब स्टुअर्ट ब्रॉड गेंदबाज़ी पर आए तो युवी ने उनको दिन में तारे दिखा दिए थे। उन्होंने 19वें ओवर की सभी छह गेंदों पर छक्के लगाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कर लिया।
सबसे तेज़ फिफ्टी का रिकॉर्ड युवी नाम:
इस मैच में उन्होंने दुनिया को अपनी ताकत से रुबरु कराया। उन्होंने क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी इसी मैच में बनाई थी। इस पारी में उन्होंने 14 गेंदें खेलकर 58 रन बनाए थे। जबकि अर्धशतक के लिए उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों का सामना किया था। आज तक उनका यह रिकॉर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं तोड़ पाया है।