×

जब कोच अनिल ने दी जहीर खान को इंगेजमेंट की बधाई, तो वुड बी वाइफ सागरिका ने दे दिया ऐसा जवाब

By
Published on: 25 April 2017 10:47 AM GMT
जब कोच अनिल ने दी जहीर खान को इंगेजमेंट की बधाई, तो वुड बी वाइफ सागरिका ने दे दिया ऐसा जवाब
X

मुंबई: ज़रा सोचकर देखिए कि किसी लड़की को उसकी इंगेजमेंट की बधाई दें और वह आपसे कहे कि वह दो बच्चों की मां है। तो यह सुनकर आप शॉक रह जाएंगे। लेकिन ऐसा हाल ही में हुआ टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले के साथ हुआ।

दरअसल कुछ यूं कि हाल ही में इंडियन टीम के पूर्व गेंदबाज और आईपीएल 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स के कैप्टेन जहीर खान ने इंगेजमेंट कर ली है। बता दें कि जहीर खान ने फिल्म 'चक दे इंडिया' फेम गर्ल सागरिका घाटगे से इंगेजमेंट की है।

ख़ास बात यह है कि जिस सागरिका घाटगे ने फिल्म 'चक दे इंडिया' में एक क्रिकेटर से शादी करने के लिए मना कर दिया था, रियल लाइफ में उन्होंने क्रिकेटर जहीर खान को ही अपना हमसफ़र चुना है। सागरिका से इंगेजमेंट की खबर जहीर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके बाद से इस नए कपल को ढेरों बधाइयां मिलने लगीं।

आगे की स्लाइड में देखिए कोच अनिल कुंबले का गलत ट्वीट

कोच अनिल कुंबले ने भी इस नए जोड़े को बधाई दी , लेकिन हैरानी तब हो गई, जब सागरिका ने कहा कि वह दो बच्चों की मां हैं। हर कोई शॉक रह गया। बाद में पता चला कि अनिल कुंबले ने जिस सागरिका को इंगेजमेंट की बधाई दी, वह जहीर खान की सागरिका नहीं बल्कि जर्नलिस्ट सागरिका घोष थी। इतना ही नहीं आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने भी गलत सागरिका को टैग कर दिया। बाद में जब इन्हें सही सागरिका का पता चला, तो इन्होंने अपनी गलती सुधारी।

बता दें कि जहीर और सागरिका घाटगे एक-दूसरे को पिछले 2 सालों से डेट कर रहे थे। पर कभी उन्होंने अपना रिलेशनशिप क़ुबूल नहीं किया था। युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में भी दोनों साथ-साथ दिखाई दिए थे।

आगे की स्लाइड में देखिए सागरिका घाटगे की खूबसूरत तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए सागरिका घाटगे की खूबसूरत तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए सागरिका घाटगे की खूबसूरत तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए सागरिका घाटगे की खूबसूरत तस्वीरें

Next Story