×

Maharashtra: BJP नेता किरीट सोमैया की पत्नी का बड़ा कदम, संजय राउत को 100 करोड़ मानहानि का नोटिस भेजा

Maharashtra: बीते हफ्ते बीजेपी नेता नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ कोर्ट में आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की थी।

aman
Written By aman
Published on: 23 May 2022 8:19 AM GMT (Updated on: 23 May 2022 8:23 AM GMT)
bjp leader kirit somaiya wife sends rs 100 crore defamation notice to shiv sena mp sanjay raut
X

किरीट सोमैया पत्नी मेधा सोमैया के साथ और संजय राउत (फाइल फोटो)  

Kirit Somaiya wife Medha Somaiya : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया (Medha Somaiya wife of Kirit Somaiya) ने आज शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) को 100 करोड़ के मानहानि मामले में नोटिस भेजा है। किरीट सोमैया की तरफ से इस कार्यवाही के बाद महाराष्ट्र की सियासत में फिर बवंडर मचना तय है।

बता दें, कि बीते हफ्ते बीजेपी नेता नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ कोर्ट में आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की थी। दरअसल, संजय राउत ने उन पर 100 करोड़ रुपए के शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद, मेधा ने सीवरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत (Metropolitan Magistrate Court) में शिकायत दाखिल की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'राउत के आरोप निराधार और अपमानजनक प्रकृति के हैं।'

समाचार देखकर चौंक गई

बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की पत्नी मेधा ने कहा था, कि वो 15-16 अप्रैल के समाचार देखकर हैरान रह गई थीं। उन्होंने समाचार में देखा कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने उन पर और उनके पति पर मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण तथा रखरखाव में 100 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था।

मीडिया के सामने बयान मानहानि वाले

मेधा सोमैया ने शिकायत में कहा है कि, मीडिया के सामने दिए गए आरोपी के बयान मानहानि करने वाले हैं। वो बोलीं, 'आम जनता के सामने उनकी छवि खराब करने के लिए बयान दिए गए हैं। मेधा सोमैया ने कोर्ट से अनुरोध किया था कि, संजय राउत को नोटिस जारी किये जाएं। उनके खिलाफ मानहानि की कार्यवाही शुरू की जाए। जिसके बाद आज उन्हें नोटिस भेजा गया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story