×

Himachal Pradesh: CM जयराम के 'गढ़' में केजरीवाल का रोड शो, बोले- एक मौका देकर देखिए

Himachal Pradesh News : केजरीवाल ने कहा, 'हम आम आदमी हैं। हमें राजनीति नहीं काम करना आता है। हमें देशभक्ति आती है। हमारी सरकार ने दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म किया।

aman
Written By aman
Published on: 6 April 2022 10:44 AM GMT
himachal assembly election delhi cm arvind kejriwal and punjab cm bhagwant mann roadshow in mandi
X

अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान मंडी में रोड शो करते हुए 

Himachal Pradesh News : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) आज हिमाचल के मंडी में रोड शो (Road Show) कर रहे हैं। रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आज आप लोगों ने दिल खुश कर दिया। चारों और झंडे ही झंडे हैं।' साथ ही उन्होंने दिल्ली में किए अपने काम और पंजाब में बहुमत वाली सरकार का उदाहरण देते हुए हिमाचल की जनता से एक मौका मांगा।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो आज हिमाचल प्रदेश में मंडी के विक्टोरिया ब्रिज से शुरू हुआ। बता दें, कि मंडी हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर का गृह जिला है। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के गढ़ से ही चुनावी शंखनाद किया है। इस दौरान आम आदमी पार्टी समर्थकों की भारी भीड़ दिखाई दी। पार्टी के समर्थन में लोगों की इतनी बड़ी भीड़ देखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री गदगद दिखे। उन्होंने कहा, 'आज आपने दिल खुश कर दिया।'

पंजाब में 20 दिन में भ्रष्टाचार खत्म किया

अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम आम आदमी हैं। हमें राजनीति नहीं काम करना आता है। हमें देशभक्ति आती है। हमारी सरकार ने दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म किया। उन्होंने दावा किया कि 20 दिन के भीतर पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया। यकीन नहीं होता तो वहां रहने वाले अपने रिश्तेदारों से पूछो। अब कोई रिश्वत नहीं मांगता। पंजाब में अब जो पैसा खाएगा वो सीधे जेल जाएगा।'

'बस, आप एक मौका दे दो'

केजरीवाल बोले, 'दिल्ली और पंजाब का रिजल्ट आपके सामने है। वहां हमने करप्शन पर रोक लगाई। अब हिमाचल में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। बस, आप एक मौका दे दो। उन्होंने कहा, दिल्ली में सरकारी स्कूल आज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां हमने सरकारी स्कूल की पुरानी व्यवस्था को ठीक कर दिया। अब हिमाचल प्रदेश की चाबी आपके हाथ में है।' हालांकि, अरविंद केजरीवाल ने यहां ज्यादा लंबा भाषण नहीं दिया। अपना संबोधन पांच मिनट के भीतर ही समाप्त कर दिया।

पांच साल बाद आ जाती है बारी

वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा, कि' लोकतंत्र में पांच साल बाद अपने आप बारी आ जाती है। AAP के रूप में भगवान ने 'राजनीतिक गंदगी' साफ करने के लिए झाड़ू भेजा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आप बुनियादी सुविधाओं को वोट दें।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story