×

Jharkhand Baidyanath Dham: बैद्यनाथ धाम में आतंकी हमले का अलर्ट, सावन माह में पुख्ता हुए सुरक्षा इंतजाम

Jharkhand Baidyanath Dham News: बाबा वैद्यनाथ धाम (देवघर) समेत सभी बड़े शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमरती है। आंतकी संगठन इस बार कांवर यात्रा को निशाना बना सकते हैं। एक दिन पहले गृह मंत्रालय द्वारा अलर्ट जारी किया है।

Network
Report Network
Published on: 17 July 2022 10:36 AM GMT
वैद्यनाथ धाम देवघर झारखंड
X

वैद्यनाथ धाम देवघर झारखंड (फोटों साभार न्यूज़ नेटवर्क)

Jharkhand Baidyanath Dham News: श्रावणी मेले की शुरूआत हो चुकी है। बाबा वैद्यनाथ धाम (देवघर) समेत सभी बड़े शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमरती है। कावंरिया यात्रा की शुरूआत भी हो चुकी है। ऐसे कावंरियों की यात्रा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। आशंका है कि आंतकी संगठन इस बार कांवर यात्रा को निशाना बना सकते हैं। एक दिन पहले गृह मंत्रालय द्वारा अलर्ट जारी किया था। इसके बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। भागलपुर, मुंगेर, बांका और मुजफ्फरपुर में काफी संख्या में मुख्यालय की तरफ से पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

इसके अलावा बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस को भी सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के आरक्षी अधीक्षक को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। और निर्देश दिया है कि हर हाल में कावंरियों की यात्रा की सुरक्षा का उचित प्रबंधन हो। इसके बाद चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात की जाए। मुख्य इलाकों की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जाए। पुलिस ने मुख्यालय ने पुलिस बल और होमगार्ड मिलाकर कुल 6 हजार अतिरिक्त बल दिए हैं। इसमें 3 हजार पुलिस पदाधिकारी, सिपाही शामिल हैं। इनके अलावा 3 हजार होमगार्ड के जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि भागलपुर, नवगछिया बांका, मुंगेर, खगड़िया, मुजफ्फरपुर में मुख्यालय द्वारा अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसमें पुलिस पदाधिकारी और सिपाही शामिल हैं। इसके अलवा 3000 होमगार्ड जवान भी तैनात किए हैं। रेल जिला जमालपुर में भी अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध करवाया गया है। बलों की तैनाती श्रावणी मेला को लेकर की गई है।

आवश्यकता होने पर और बलों को भी तैनात किया गया है। बिहार पुलिस की प्राथमिकता है कांवरियों को पूरी सुरक्षा उपलब्ध करवाना है। किसी तरह की कोई त्रुटि नहीं हो। हर हाल में बेहतर विधि व्यवस्था बनी रहे। इसके बाद जगह-जगह पर आउट पोस्ट बनाए गए हैं। मुख्य जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हर हाल में बेहतर सुरक्षा प्रबंध हो, यही हमारी पहली प्राथमिकता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story