TRENDING TAGS :
Katihar: घर से बाहर बुलाया, खेतों में खींचा, उसके बाद महिला की दोनों आंखें फोड़ डाली
उसकी बेटी ने बताया कि मंगलवार देर रात 12 बजे रात में गांव के ही मो. शमीम उनके घर पहुंचा और मां को बाहर बुलाया। मां जब बाहर निकली तो मो. शमीम खींचकर खेत में ले गया।
woman eyes broked by man in Katihar (Image: Social Media)
Bihar: कटिहार में बदमाश ने 45 साल की महिला की दोनों आंखें फोड़ दी। महिला की हालत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए महिला को कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के डकरा इंग्लिश बांध के पास की है। पीड़ित महिला की पहचान रेखा देवी के रूप में हुई है।
उसकी बेटी ने बताया कि मंगलवार देर रात 12 बजे रात में गांव के ही मो. शमीम उनके घर पहुंचा और मां को बाहर बुलाया। मां जब बाहर निकली तो मो. शमीम खींचकर खेत में ले गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट करने लगा। मां ने विरोध किया तो पटसन का संठी दोनों आंखों में घोंप दिया। मां चीखने चिल्लाने लगी तो हमलोग वहां पहुंचे। इतने में बदमाश फरार हो चुका था।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेखा देवी के पति बाहर गए थे। वह बांध के पास घर बनाकर रह रही थी। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। वहीं महिला की आठ साल की मासूम बेटी पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है।