×

Tripura New CM Manik Saha : जानें कौन हैं माणिक साहा? जो होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री

माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। वो बिप्लब कुमार देब का स्थान लेंगे जिन्होंने आज इस्तीफा दे दिया। राज्य में 2023 विधान सभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा में बढ़ते असंतोष को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है।

aman
Written By aman
Published on: 14 May 2022 12:55 PM GMT (Updated on: 14 May 2022 2:37 PM GMT)
manik saha will be new chief minister of tripura
X

Manik Saha (File Photo)

Tripura New CM Manik Saha : माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। वो बिप्लब कुमार देब का स्थान लेंगे जिन्होंने आज इस्तीफा दे दिया। राज्य में 2023 विधान सभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा में बढ़ते असंतोष को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिप्लब देब को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। गौरतलब है कि, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को त्रिपुरा में पर्यवेक्षक बनाया गया है। गौरतलब है कि बिप्लब देब की मुलाकात शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई थी। माना जा रहा है कि उसके बाद ही उनके इस्तीफे पर मुहर लग गई थी। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद अब कयासों का दौर जारी है कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे।

जानें कौन हैं माणिक साहा?

त्रिपुरा में बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने माणिक साहा को राज्य का नया सीएम बनाने का ऐलान किया है। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद शनिवार शाम हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में माणिक साहा के नाम पर मुहर लगी। बता दें कि, माणिक साहा त्रिपुरा बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष हैं। साथ ही वो राज्यसभा सांसद भी हैं।

2023 में त्रिपुरा में होंगे विधानसभा चुनाव

कहा तो ये भी जा रहा है, कि बिप्लब देव को लेकर संगठन में नाराजगी चल रही थी। इसी वजह से दो विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया था। वहीं, जानकार ये भी मानते हैं कि विधानसभा चुनावों की रणनीति के तहत बीजेपी कोई रिस्क नहीं लेना लेना चाहती। जैसा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा बदल चुकी है, इस बदलाव को भी उसी तर्ज पर देखा जा रहा है। बता दें कि, साल 2023 में त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने हैं। आने वाले समय में त्रिपुरा में मंत्री से लेकर संगठन तक बड़े फेरबदल संभव हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story