×

Neemuch Mob Lynching : नीमच में मुस्लिम समझकर बुजुर्ग की मॉब लिंचिंग, गृह मंत्री बोले- मृतक था जैन समाज से

MP News: मध्य प्रदेश से 'मॉब लिंचिंग' की घटना के बाद अब सियासत तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के नीमच में बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई। मारपीट की वजह से बुजुर्ग की मौत हो गई।

aman
Written By aman
Published on: 21 May 2022 10:45 AM GMT (Updated on: 21 May 2022 10:56 AM GMT)
mp narottam mishra says on neemuch mob lynching congress leader kamal nath asked what is happening
X

Narottam Mishra And Kamal Nath 

Neemuch Mob Lynching : देश की 'हृदय स्थली' कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश से 'मॉब लिंचिंग' की घटना के बाद अब सियासत तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के नीमच में बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई। मारपीट की वजह से बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके बाद अब राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है। उन्होंने कहा, कि 'जिस शख्स की मौत हुई है, वो जैन समाज से संबंधित थे। मिश्रा ने बताया, इस घटना के आरोपी की पहचान हो गई है। उस पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी, कि '(वो (मृत बुजुर्ग) भटक गए थे। अपना परिचय आदि ठीक से नहीं बता पा रहे थे। वो कुछ शब्दों पर अटकते थे।' वहीं, इस घटना के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है। मामले को उठाते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने पूछा, कि 'आखिर प्रदेश में हो क्या रहा है?'

नीमच घटना पर ये बोले गृह मंत्री

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस की। इस मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ' वो जैन सामाज के व्यक्ति थे। बुजुर्ग व्यक्ति थे। भटक गए थे। वो अपना परिचय आदि ठीक ढंग से नहीं बोल पा रहे थे। साथ ही वो कुछ शब्दों पर अटकते भी थे। घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है। व्यक्ति पर धारा- 302 और 304 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का नाम दिनेश कुशवाहा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'मृतक के परिवार वालों ने ही ये जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वो मंदबुद्धी थे।' परिवार के लोगों से निरंतर बातचीत जारी है।"

आरोपी का बीजेपी कनेक्शन

आपको बता दें कि, एमपी के नीमच में हुए मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिस व्यक्ति की पिटाई हो रही है, उनका नाम भंवरलाल जैन है। इस पिटाई से उनकी मौत हो गई। पिटाई करने का आरोपी बीजेपी नेता दिनेश कुशवाहा बताया जा रहा है। मनासा बीजेपी मंडल के अध्यक्ष मुकेश डांगी ने बताया कि, आरोपी पूर्व नगर पार्षद वीणा कुशवाह का पति है। इस समय वह बीजेपी संगठन में किसी पद पर नहीं है।

कांग्रेस का आरोप- हुई मॉब लिंचिंग

बता दें कि, मनासा पुलिस ने आरोपी दिनेश कुशवाहा और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिनेश कुशवाहा भंवरलाल जैन को 'मोहम्मद' समझकर पीटने लगा। जिससे से भंवरलाल जैन की मौत हो गई। बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने कहा, कि नीमच में मॉब लिंचिंग हुई है।

कमलनाथ का बीजेपी सरकार पर अटैक

नीमच की घटना के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ बीजेपी पर हमलावर हो गए। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने ट्वीट कर सवाल उठाया, 'ये मध्य प्रदेश में आखिर हो क्या रहा है? सिवनी में आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या, गुना, महू, मंडला की घटनाएं और अब प्रदेश के नीमच जिले के मनासा में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिनका नाम भंवरलाल जैन बताया जा रहा है की पीट-पीटकर हत्या।"

'मुसलमान होने के शक में किसी को भी मार देंगे?

इसी घटना पर मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता जीतू पटवारी बोले, 'मुसलमान होने के शक में किसी को भी मार देंगे बीजेपी वाले? इस मामले की जांच हो और कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो। क्योंकि, कई सारे लोग इस वीडियो में दिख रहे हैं।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story