×

भड़काऊ नारेबाजी करने के मामले में हिंदू आर्मी चीफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्‍ली के जंतर-मंतर इलाके में एक 'मार्च' में कथित तौर पर भड़काऊ नारे लगाए गए। इसके कारण पुलिस ने हिंदू आर्मी चीफ सुशील तिवारी को गिरफ्तार किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 21 Aug 2021 2:41 PM GMT
Police arrested Hindu Army Chief for raising provocative slogans
X
नारेबाजी करते हुए हिंदू आर्मी के लोग।(Social Media) 

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर नारेबाजी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी सुशील तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। सुशील तिवारी हिंदू आर्मी का चीफ है।दिल्‍ली के जंतर-मंतर इलाके में एक 'मार्च' में कथित तौर पर सांप्रदायिक नारे लगाए गए। इसके कारण पुलिस ने हिंदू आर्मी चीफ सुशील तिवारी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के गिरफ्त में हैं ये लोग

दरअसल, 8 अगस्त को जंतर-मंतर पर भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय ने एक कार्यक्रम बुलाया था। इस दौरान कुछ लोगों ने भड़काऊ नारेबाजी की थी। नारेबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस की गिरफ्त में विनोद शर्मा, दीपक सिंह, दीपक, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह शामिल हैं। प्रीत सिंह सेव इंडिया फाउंडेशन का निदेशक है। इसी के बैनर तले भारत छोड़ो आंदोलन नाम का कार्यक्रम जंतर-मंतर पर किया गया था।

एक 'मार्च' में लगे थे भड़काऊ नारे

दिल्‍ली के जंतर-मंतर में एक 'मार्च' में कथित तौर पर सांप्रदायिक नारे लगाए गए थे। कथित तौर पर इस 'मार्च' का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस के मुताबिक उनकी इजाजत के वगैर यह मार्च आयोजित किया गया था। जानकारी के मुताबिक यह मार्च, सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्‍याय की ओर से आयोजित किया गया था। वहीं अश्विनी उपाध्‍याय का कहना है कि उन्‍हें वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। केवल पांच या छह लोग ही नारे लगा रहे थे। उन्‍होंने कहा कि ऐसे नारे नहीं लगाए जाने चाहिए थे।

पुलिस की इजाजत के वगैर किया था प्रदर्शन

वहीं इस मामले में पुलिस आरोपी भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी चौधरी की भी तलाश कर रही है। हाल ही में पुलिस ने गाजियाबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। पिंकी चौधरी हिंदू रक्षा दल का नेता है। वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है और टीवी इंटरव्यू भी दे रहा है, लेकिन वो पुलिस से अभी भी दूर है। भड़काऊ नारेबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल अनिल की शिकायत के आधार पर कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी। अनिल के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे कुछ प्रदर्शनकारी बिना किसी इजाजत के जंतर-मंतर पर पहुंचे थे।

संंसद और शीर्ष सरकारी दफ्तरों से कुछ ही दूरी पर लगे नारे

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मुस्लिमों को 'राम-राम' कहने को लेकर धमकी दी जा रहे थी। दिल्‍ली के जंतर मंतर पर आयोजित इस प्रदर्शन में कुछ सदस्‍य नारे लगा रहे थे, 'हिंदुस्‍तान में रहना होगा, जय श्रीराम कहना होगा'। यह स्‍थान देश की संसद और शीर्ष सरकारी दफ्तरों से कुछ ही किलोमीटर दूर है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story