×

UP News: राजा भैया की पार्टी करेगी 31 अगस्त से प्रदेश में जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह " राजा भैया" 31 अगस्त से उत्तर प्रदेश के..

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Raj
Published on: 28 Aug 2021 3:48 PM GMT
File photo taken from social media
X

फाइल फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह " राजा भैया" 31 अगस्त से उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए शंखनाद करेंगे। इस दौरान इस यात्रा को कई चरणों मे रखा गया है जिसकी शुरुआत 31 अगस्त से राजभवन से बेती से प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, तक जाएगी जनसंपर्क के साथ ही राजा भैया का रास्ते मे कई जगह कार्यकर्ताओ के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा साथ ही कई जगह राजा भैया जनसभा को सम्बोधित करेंगे।


कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते पार्टी के नेता


रामलला के दर्शन के उपरांत यात्रा के अन्य चरणों की शुरुआत होगी। इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र सरोज ( पूर्व सांसद ) ने बताया कि 31 अगस्त से जनसत्ता दल का 2022 विधानसभा चुनाव का शंखनाद होगा, राजा भैया पूरे उत्तर प्रदेश में जनसपंर्क यात्रा निकालेंगे यह यात्रा बेती से शुरू होगी। किसी भी दल के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा इसका फैसला माननीय राजा भैया लेंगे, लेकिन ये तय है की इस बार 2022 की सरकार बनाने में जनसत्ता दल की अहम भूमिका होगी, कई दलों से हमारी वार्ता चल रही है किसके साथ चुनाव लड़ना है ये राष्ट्रीय अध्यक्ष जी तय करेंगे।

राजा भैया का नाम दबंग नेता के रुप में लिया जाता है

आपको बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इनका नाम यूपी के सबसे विवादित चेहरे में गिना जाता है। ऐसा माना जाता है कि हत्या और अपहरण इनके लिए बहुत मामूली चीज है। राजा भैया और इनके लोगों पर चल रहे आपराधिक मामले इस बात का सबूत है कि इस बाहुबली का जुड़ाव किस कदर अपराध से है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का आपराधिक इतिहास रहा है। राजा भैया ने ऐसे-ऐसे कारनामों को अंजाम दिया है जिससे वो हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। चाहे मामला मारपीट,डकैती या हत्या का हो, राजा भैया ने हर दबंगई से अंजाम दिया। राजा भैया ने चुनाव के वक्त अपने हलफनामें में भी आपराधिक मामलों का जिक्र किया है।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story