×

Film Actor Kamal Haasan हुए कोरोना पॉजिटिव, लौटे थे यूएस ट्रिप से

दक्षिण और हिंदी फिल्मों के अभिनेता और अब नेता बने कमल हासन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है, कि अमेरिका से वापस लौटे कमल हासन को हल्की खांसी की शिकायत थी। इसके बाद उनका टेस्ट करवाया गया। जिसमें वो कोविड- 19 पॉजिटिव पाए गए।

aman
By aman
Published on: 22 Nov 2021 10:59 AM GMT (Updated on: 22 Nov 2021 11:27 AM GMT)
Film Actor Kamal Haasan हुए कोरोना पॉजिटिव, लौटे थे यूएस ट्रिप से
X

फोटो-सोशल मीडिया 

दक्षिण और हिंदी फिल्मों के अभिनेता और अब नेता बने कमल हासन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है, कि अमेरिका से वापस लौटे कमल हासन को हल्की खांसी की शिकायत थी। इसके बाद उनका टेस्ट करवाया गया। जिसमें वो कोविड- 19 पॉजिटिव पाए गए। कमल हासन की टीम ने इस खबर की पुष्टि की है।

ट्वीट कर दी जानकारी

खुद कमल हासन ने भी एक बयान में कहा, कि वो अभी आइसोलेशन में हैं। एक्टर कमल हासन ने इस सम्बन्ध में अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। कमल लिखते हैं, 'यूएस ट्रिप से लौटने के बाद थोड़ी खांसी थी। टेस्ट के बाद पता चला कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मैं आइसोलेशन में हूं। अब समझ आ रहा है कि पैनडेमिक अभी खत्म नहीं हुआ है। मैं आग्रह करता हूं कि आप सभी सुरक्षित रहें।'


बता दूं, कि कमल हासन दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े सितारे हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है। कुछ सालों से वो राजनीति में भी सक्रिय हैं। उन्होंने 'मक्कल निधि मय्यम' नामक एक पार्टी भी बनाई। वही उसके प्रमुख हैं। कमल हासन केंद्र की मोदी सरकार पर मुखरता से बोलने के लिए भी जाने जाते हैं। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी वो मुखरता से बोलते रहे हैं।

1960 से हैं फिल्मों में सक्रिय

कमल हासन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1960 में की थी। धीरे-धीरे उनके करियर का ग्राफ उठता गया। अभिनय में निखार के साथ कमल हासन लोकप्रिय होते गए। बाद में उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया। इसमें तमिल फिल्म Varumayin Niram Sivappu प्रमुख है। साल 1985 में हिंदी फिल्म सागर (Saagar), एक दूजे के लिए से उन्हें उत्तर भारत में खासी लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने विश्वरूपम (Vishwaroopam), चाची 420, इंडियन (Indian) सहित कई फिल्मों का निर्माण भी किया। कमल हासन को सिनेमा में अपने बेहतरीन योगदान के लिए पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं।

देश में 538 दिनों बाद सबसे कम केस आज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना महामारी का प्रभाव अभी भी बरकरार है। हालांकि, अब मामलों में अच्छी गिरावट देखने को मिल रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से संक्रमण के करीब 8 हजार 488 नए केस सामने आए हैं। जबकि, 249 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि देश में 538 दिनों बाद इतने कम केस दर्ज हुए हैं। भारत में मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक एक्टिव केस की संख्या करीब एक लाख 18 हजार 443 है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story