×

Tamil Nadu: पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मदुरै जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में पांच मजदूरों की मौत हो गई है।

Jugul Kishor
Published on: 10 Nov 2022 11:01 AM GMT (Updated on: 10 Nov 2022 11:34 AM GMT)
Tamil Nadu Firecracker factory blast
X

Tamil Nadu Firecracker factory blast (Pic: Social Media)

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मदुरै जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 मजदूर घायल हो गये हैं। धमाके की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि धमाके से पहले फैक्ट्री में आग लगी थी।

मिली जानकारी के अनुसार मामला मदुरै जिले के वडकमपट्टी में उसिलांबट्टी इलाके का है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री है। पटाखा फैक्ट्री के वलैयाप्पन नाम का युवक मालिक है। फैक्ट्री के गोदाम में पहले आग लगी उसके बाद भयंकर ब्लास्ट हो गया। मृतकों की पहचान अम्मावासी, वल्लारासु, गोपी, विकी और प्रेमा के रूप में हुई है। ब्लास्ट इतना भयंकर हुआ कि मजदूरों के चीथड़ें उड़ गये। हादसे में जो 10 मजदूर घायल हुये हैं उनकी भी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पटाखा फैक्ट्री में धमाका कैसै हुआ अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस टीम हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिस कर रही है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में दिवाली से एक दिन पहले यानी 23 अक्टूबर को संगमेश्वर मंदिर के पास खड़ी एक कार में जोर का धमाका हुआ था। इस धमाके में कार के अंदर बैठा मास्टरमाइंड जेमिशा मुबीन भी मारा गया था। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजंसी (एनआईए) अब तक 6 संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी ने सभी संदिग्धों को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने 22 नवंबर तक सभी संदिग्धों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। धमाके के दौरान मारे गए मास्टमाइंड जेमिशा मुबीन की उम्र 29 साल थी और वह पेशे से इंजीनियर था। तमिलनाडु पुलिस ने जब उसके घर को खंगाला तो कई आपत्तिजनक चीजें प्राप्त हुईं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story