×

रोजाना10 लाख लोग खरीद रहे 5G फोन, हर माह का डेटा खर्च उड़ा देगा आपकी नींद, जानें रिपोर्ट

5G Mobile Users :भारत में 5G मोबाइल यूजर्स की संख्या साल 2021 के अंत तक 5G का ग्लोबल स्तर 52 करोड़ हो सकता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 17 Jun 2021 12:19 PM GMT
5G मोबाइल का ग्लोबल स्तर कुल 52 करोड़ हो सकता है।
X

5G मोबाइल यूजर्स (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

5G Mobile Users : भारत में दिन पर दिन स्मार्टफोन (Smartphone) का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में 5G मोबाइल यूजर्स (5G Mobile Users) की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। वहीं यह बताया जा रहा है कि साल 2021 के अंत तक 5G मोबाइल का ग्लोबल स्तर (Global level) कुल 52 करोड़ हो सकता है।

आपको बता दें कि हर दिन करीब 10 लाख लोग नया स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि भारत में 2019 में औसत प्रतिमाह डेटा खर्च 13 GB था जो साल 2020 में बढ़कर 14.6 GB हो गया है। वर्तमान समय में भारत दुनिया में औसत डेटा इस्तेमाल में दूसरे नंबर पर नजर आ रहा है। यह उम्मीद जताई जा रही है साल 2026 तक भारत में औसत प्रतिमाह डेटा खर्च 40 GB हो सकता है।

भारत जैसे देश में मोबाइल फोन का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में 5G मोबाइल यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि अगले पांच सालों में 5 G मोबाइल यूजर्स की संख्या बढ़कर 330 मिलियन होने की आशंका जताई जा रही है।

आपको बता दें कि भारत में 5 G डेटा प्लान काफी महंगा हो सकता है यह उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में यह भी बताया जा रहा है कि प्रतिमाह 40 GB डेटा के लिए यूजर्स को काफी पैसे करने पड़ सकते हैं। हर सीजन में 5 G इस्तेमाल की दर अलग -अलग हो सकती है। यूरोप क देशों में चीन, अमेरिका, यूएस और कोरिया के मुकाबले 5 G की डिमांड कम रह सकती है।

Shraddha

Shraddha

Next Story