×

5G Update In India: Apple iPhone और Google Pixel हैंडसेट यूज़र्स इस दिन से 5G सेवा का ले सकेंगे आंनद, जाने डिटेल्स

5G In India : देश के कुछ चुनिंदा शहरों में 5G स्माटफोन यूजर्स Airtel 5G तथा Jio 5G की सेवाओं का आनंद ले पा रहे हैं। Apple iPhone तथा Google Pixel यूज़र्स अभी भी 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट वाले शहरों में इस सेवा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 12 Oct 2022 6:38 AM GMT
Google Pixel and Apple iPhone
X

Google Pixel and Apple iPhone (Image Credit : Social Media)

5G In India : देश के कई बड़े शहरों में 5G सेवा को शुरू कर दिया गया है और बहुत से स्मार्टफोन यूजर्स अब इस सेवा का लाभ भी उठा रहे हैं। हालांकि, Apple iPhone यूजर्स और गूगल पिक्सेल यूजर्स अभी भी 5G सेवाओं का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। टेलीकॉम दिग्गज Reliance Jio और Airtel ने देश के कुछ चुनिंदा शहरों में 5G सेवाओं को शुरू किया है। Jio 5G की सेवा जिन शहरों (Jio 5G Support City) में फिलहाल उपलब्ध हैं उनमें वाराणसी दिल्ली मुंबई तथा कोलकाता शामिल है। वहीं, Airtel 5G की सेवा जिन चुनिंदा शहरों में फिलहाल उपलब्ध हैं उनमें दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बैंगलोर, गुरुग्राम, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई शामिल है। हाल ही में एयरटेल की ओर से यह जानकारी दी गई कि Apple iPhone 12 और उसके बाद लांच होने वाले iPhone हैंडसेट के लिए अभी तक 5G सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध नहीं कराया है। Apple के साथ-साथ टेक दिग्गज Google ने भी अपने पिक्सेल सीरीज के स्मार्टफोन के लिए फिलहाल 5G सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध नहीं कराया है। आइये जानते हैं iPhone और Pixel हैंडसेट यूज़र्स कब तक 5G कनेक्टिविटी के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

5G Update For Apple iPhone And Google Pixel

Apple और Google दोनों ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की ओर से फिलहाल 5G सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई है। हालांकि रिपोर्ट का मानना है कि एप्पल इस साल दिसंबर तक नए iOS अपडेट रोल आउट करेगा और इसके साथ ही सभी यूजर्स को 5G कनेक्टिविटी के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। ईटी टेलीकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple दिसंबर तक iPhone 12 और उससे ऊपर के उपकरणों में 5G सेवा को अपडेट करने का लक्ष्य बना रहा है। यह Apple स्मार्टफोन के लिए iOS अपडेट के साथ मिल सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Google Pixel स्मार्टफोन दिसंबर में एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए यूजर्स के लिए 5G सेवाएं लाएंगे। गौरतलब है कि Apple कथित तौर पर दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में Airtel की 5G सेवाओं के लिए अपने उपकरणों का परीक्षण कर रहा है। कुछ रिपोर्ट्स का मानना है की Apple, Jio के नेटवर्क पर 5G रोल आउट के लिए परीक्षण कर रहा है। हालांकि इस मामले पर टेलीकॉम दिग्गज एयरटेल तथा टेक दिग्गज एप्पल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हाल ही में एयरटेल की वेबसाइट पर बताया गया है, एयरटेल नेटवर्क के साथ कई 5G-समर्थित स्मार्टफोन को अभी तक डिवाइस पर 5G रोल आउट के लिए आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है।

Airtel 5G नेटवर्क सॉफ्टवेयर अपडेट इन स्मार्टफोंस पर नहीं है उपलब्ध

Samsung

— Samsung Galaxy Note 20 Ultra

— Samsung Galaxy S21

— Samsung Galaxy S21 Plus

— Samsung Galaxy S21 Ultra

— Samsung Galaxy Z fold 2

— Samsung F42 (E426B)

— Samsung A52s (A528B)

— Samsung M52 (M526B)

— Samsung Flip3

— Samsung Fold3

— Samsung A22 5G

— Samsung S20FE 5G

— Samsung M32 5G

— Samsung F23

— Samsung A73

— Samsung M42

— Samsung M53

— Samsung M13

Apple

— iPhone 12 mini

— iPhone 12

— iPhone 12 Pro

— iPhone 12 Pro Max

— iPhone 13 Mini

— iPhone 13

— iPhone 13 Pro

— iPhone 13 Pro Max

— iPhone SE-2022

— iPhone 14

— iPhone 14 Plus

— iPhone 14 Pro

— iPhone 14 Pro Max

OnePlus

— OnePlus 8

— OnePlus 8T

— OnePlus 8 Pro

— OnePlus Nord 2

— OnePlus 9R

Airtel 5G की सेवा इन स्मार्टफोंस पर अभी कर सकते हैं यूज

Vivo

— vivo X50 Pro

— vivo V20 Pro

— vivo X60 Pro+

— vivo X60

— vivo X60 Pro

— vivo V21 5G

— vivo V21e

— vivo X70 Pro

— vivo X70 Pro+

— vivo Y72 5G

— vivo V23 5G

— vivo V23 Pro 5G

— vivo V23e 5G

— vivo T1 5G

— vivo Y75 5G

— vivo T1 PRO

— vivo X80

— vivo X80 pro

— vivo V25

— vivo V25 Pro

— vivo Y55 5G

— vivo Y55s 5G

Oppo

— Oppo Reno5G Pro

— Oppo Reno 6

— Oppo Reno 6 pro

— Oppo F19 Pro / Plus

— Oppo A53 s

— Oppo A74

— Oppo Reno 7 Pro 5G

— Oppo F21 Pro 5G

— Oppo Reno7

— Oppo Reno 8

— Oppo Reno 8 pro

— Oppo K10 5G

— Oppo F21s Pro 5G

Iqoo

— iQOO 3 5G

— iQOO 7

— iQOO 7 Legend

— iQOO Z3

— iQOO Z5 5G

— iQOO 9 Pro

— iQOO 9

— iQOO 9 SE

— iQOO Z6

— iQOO 9T

Samsung

— Samsung Galaxy A53 5G

— Samsung A33 5G

–Samsung Galaxy S21 FE

— Samsung Galaxy S22 Ultra

— Samsung Galaxy M33

— Samsung Flip4

— Samsung Galaxy S22

— Samsung Galaxy S22+

— Samsung Fold4

Xiaomi

— Xiaomi Mi 10

— Xiaomi Mi 10i

— Xiaomi Mi 10T

— Xiaomi Mi 10Tpro

— Xiaomi Mi 11 Ultra

— Xiaomi Mi 11X Pro

— Xiaomi Mi 11X

— Xiaomi Mi 11 Lite NE

— Xiaomi Redmi Note 11T 5G

— Xiaomi 11T Pro

— Xiaomi 11i HyperCharge

— Xiaomi Redmi Note 10T

— Xiaomi Redmi Note 11 pro plus

— Xiaomi 12 pro

— Xiaomi 11i

— Xiaomi Redmi 11 prime + 5G

— Xiaomi Redmi K50i

Poco

— Poco M3 Pro 5G

— Poco F3 GT

— Poco M4 5G

— Poco M4 Pro 5G

— Poco F4 5G

— Poco X4 pro

Realme

— Realme 8s 5G

— Realme X7 Max 5G

— Realme Narzo 30pro 5G

— Realme X7 5G

— Realme X7pro 5G

— Realme 8 5G

— Realme X50 Pro

— Realme GT 5G

— Realme GT ME

— Realme GT NEO 2

— Realme 9 5G

— Realme 9 Pro

— Realme 9 Pro Plus

— Realme Narzo 30 5G

— Realme 9 SE

— Realme GT2

— Realme GT 2 pro

— Realme GT NEO3

— Realme Narzo 50 5G

— Realme Narzo 50 pro

— Realme 9i GT

— Realme GT Neo 3T

— Realme GT Neo 3T 150W

OnePlus

— OnePlus Nord

— OnePlus 9

— OnePlus 9pro

— OnePlus Nord CE

— OnePlus Nord CE 2

— OnePlus 10 PRO 5G

— OnePlus Nord CE Lite 2

— OnePlus 10R

— OnePlus Nord 2T

— OnePlus 10T

— OnePlus 9RT

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को इंडियन मोबाइल कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान देश में पाई जी सेवा को शुरू किया था। इसी कार्यक्रम में रिलायंस जिओ तथा एयरटेल ने भी देश में पाएगी सेवा को लॉन्च करने का ऐलान किया था। पहले चरण में Jio 5G और Airtel 5G की सेवा जिन शहरों में शुरू की गई है वहां कुछ चुनिंदा यूजर्स फिलहाल इन सेवाओं का आनंद ले सकते हैं। Jio 5G Welcome Offer के तहत मुंबई, दिल्ली, कोलकाता तथा वाराणसी में कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 1Gbps की डाउनलोडिंग स्पीड के साथ असीमित 5G डाटा दिया जा रहा है। एयरटेल ने भी Airtel 5G Plus नाम से अपनी सेवा को शुरू किया है, जिसके तहत एयरटेल 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाले 8 शहरों में कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 1Gbps तक की डाउनलोडिंग स्पीड के साथ 5G कनेक्टिविटी फिलहाल दी जा रही है। फिलहाल कंपनियों ने रिचार्ज प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, माना जा रहा है कि 4G प्लान के मुकाबले 5G का रिचार्ज प्लान 40 फ़ीसदी तक महंगा हो सकता है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story