Android 15 Features Update: अक्टूबर से बदलेगा मोबाइल चलाने का अंदाज, मिलेंगे ये नए फीचर्स

Android 15 Features: एंड्रॉयड यूजर्स की लिए अच्छी खबर सामने आई है। अक्टूबर दे मोबाइल चलाने का अंदाज बदलने वाला है। दरअसल एंड्रॉयड 15 से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 30 Aug 2024 5:15 AM GMT (Updated on: 30 Aug 2024 5:16 AM GMT)
Android 15
X

Android 15

Android 15 Features: एंड्रॉयड यूजर्स की लिए अच्छी खबर सामने आई है। अक्टूबर दे मोबाइल चलाने का अंदाज बदलने वाला है। दरअसल एंड्रॉयड 15 से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ये तगड़े फीचर्स के साथ आएगा। गूगल इस नए एंड्रॉयड अपडेट को अक्टूबर 2024 में रिलीज करने की तैयारी कर रहा है। गूगल ने इस जानकारी को एक रिलीज नोट के जरिए दी है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Android 15 के फीचर्स के बारे में विस्तार से:

इन डिवाइस को मिलेगा सबसे पहले Android 15 अपडेट (Android 15 Update):

Android 15 की दस्तक अक्टूबर माह में होने वाला है। बता दें कि, नया एंड्रॉयड रोलआउट होने के साथ ही ये पहले गूगल पिक्सल में दिया जाएगा। इसके बाद ये अपडेट वनप्लस, सैमसंग और अन्य स्मार्टफोन्स ब्रांड को मिलेगा। इन ब्रांड्स के यूजर्स को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा माना जा रहा है कि Android 15 अपडेट में कई सारे नए फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

दरअसल Android 15 में बैटरी हेल्थ परसेंटेज, संवेदनशील ऐप्स को छिपाने के लिए एक प्राइवेसी लोकेशन, लॉक-स्क्रीन विजेट, ब्लूटूथ ऑराकास्ट के लिए सपोर्ट के साथ और भी कई शानदार फीचर्स यूजर्स को मिल सकते हैं। ऐसे में एंड्रॉयड 15 अपडेट में एंड्रॉयड यूजर्स को काफी कुछ अपडेट और फायदा मिलने वाला है जिसका यूजर्स को काफी लंबे समय से इंतजार था। इस अपडेट के रोलआउट होते ही यूजर्स का स्मार्टफोन चलाने का अंदाज भी बदल जाएगा।


हालांकि अक्तूबर में किस डेट को अपडेट रोलआउट किया जाएगा, इसे लेकर फिल्हाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं बताया आई है। लेकिन कुछ रिपोर्ट की माने तो, इसे अक्तूबर के मिड वीक में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि, गूगल पिक्सल 9 सीरीज (Google Pixel 9 Series) में इसे पेश किया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story