×

Innovation: साइकिल चोरी से परिवार गया था टूट, YouTube से सीख बना दी Anti-Theft E-Cycle

इस साइकिल की सबसे बड़ी खासियत है कि जैसे ही कोई इसे चुराने की कोशिश करेगा, यह साइकिल अपने मालिक के फोन पर संदेश भेजेगा।

aman
Written By aman
Published on: 19 April 2022 11:48 AM GMT
Innovation: साइकिल चोरी से परिवार गया था टूट, YouTube से सीख बना दी Anti-Theft E-Cycle
X

Innovation : अगर आप में प्रतिभा है, तो आपके बढ़ते कदम को कोई रोक नहीं सकता। हमारे सामने एक से एक कई उदहारण हैं, जिनके पास कोई बड़ी डिग्री भले ही न थी मगर उन्होंने वो कर दिखाया जिस पर आज दुनिया है। ऐसा ही एक साधारण सा शख्स है असम (Assam) के करीमगंज का रहने वाला सम्राट नाथ। जिसने थेफ्ट प्रूफ ई-साइकिल (Anti-Theft E-Cycle) बनाने का दावा किया है।

आपको बता दें कि, इस साइकिल की सबसे बड़ी खासियत है कि जैसे ही कोई इसे चुराने की कोशिश करेगा, यह साइकिल अपने मालिक के फोन पर संदेश भेजेगा। साथ ही इसका अलार्म एक्टिवेट हो जाएगा। जिससे इसके मालिक को पता चल जाएगा और साइकिल चोरी होने से बच जाएगी।

सम्राट ने ऐसे तराशा हुनर

अधिकतर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू ट्यूब (Youtube) का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए करते हैं। Youtube पर वीडियो देखकर अधिकतर लोग अपना मनोरंजन भले करते हैं मगर 19 वर्षीय सम्राट ने ऐसा नहीं किया। उसने यू ट्यूब से मिले ज्ञान से एक साइकिल बनाई। आज उसके द्वारा बनाए साइकिल की चारों तरफ हो रही है। साथ ही, उसके साइकिल को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।


सम्राट का ये भी दावा

सम्राट ने इस साइकिल को नियंत्रित करने के लिए एक ऐप भी तैयार किया है। इतना ही नहीं, सम्राट ये भी दावा करता है कि वो इस साइकिल को दुनिया के किसी भी कोने से नियंत्रित कर सकते हैं। अगर, ऐसा सही में है तो सचमुच ये अद्भुत साइकिल का निर्माण सम्राट ने किया है।

आइडिया के पीछे दिलचस्प कहानी

अब सवाल उठता है, कि सम्राट के दिमाग में इस तरह के साइकिल निर्माण का ख्याल आया कहां से? तो इसके पीछे भी एक कहानी है। सम्राट बताते हैं, जब वो 8वीं कक्षा में पढ़ते थे, तो उनके चाचा की साइकिल चोरी हो गई थी। तब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी, कि पूरे परिवार को इस चोरी से बड़ा झटका लगा था। सम्राट कहते हैं तब उनके मन में एक ही बात चल रही थी, कि क्यों न एक ऐसी डिवाइस बनाई जाए जिससे साइकिल को चोरी होने से बचाया जा सके। इसके बाद सम्राट ने आईटीआई (ITI) ज्वाइन किया। और इस डिवाइस पर काम करने लगे।


साइकिल में क्या है खास?

सम्राट द्वारा बनाए गए इस ई- साइकिल (e-cycle) के फीचर्स भी आकर्षक हैं। इस साइकिल में जीपीएस (GPS) लगा हुआ है। यह 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। साइकिल निर्माता सम्राट बताते हैं एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह 60 किलोमीटर तक आपको रुकने नहीं देगी। मतलब एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद यह 60 किमी। तक का सफर करवाता है।

जुनून ऐसा कि बहुत कुछ सिखा दिया

इस एंटी थेफ्ट डिवाइस (Anti-theft Device) का सर्किट बनाते वक्त सम्राट ने यू ट्यूब पर काफी रिसर्च किया। जिसका परिणाम कामयाबी के रूप में हासिल हुई। इसके लिए सम्राट को कोडिंग तक सीखनी पड़ी। मगर, पैसों की तंगी उनके राह में बार-बार रोड़ा बन रही थी। इसके बाद सम्राट ने एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में नौकरी करने के साथ अपनी इस ईजाद के लिए पैसे बचाने शुरू कर दिए। वेतन से मिले पैसों से उन्होंने एक साधारण साइकिल खरीदी और उसे फिर उसे असाधारण Anti-Theft E-Cycle में बदल दिया। साथ ही ये प्रूव किया कि अगर आप में जुनून और जोश है तो कोई भी मुश्किल आसान हो सकती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story