×

Social Media Avatar: सोशल मीडिया पर चल रहा क्या है अवतार कैसे बनता है क्या रिस्क है?

Social Media Avatar: अवतार आमतौर पर एक कंप्यूटर-जनरेटेड इमेज होता है। सोशल मीडिया पर, "अवतार" शब्द का मतलब आपकी प्रोफाइल पिक्चर से है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 8 April 2024 5:51 AM GMT
Social Media Avatar: सोशल मीडिया पर चल रहा क्या है अवतार कैसे बनता है क्या रिस्क है?
X

Social Media Avatar: सोशल मीडिया पर इन दिनों अवतार का ट्रेंड और क्रेज काफी बढ़ गया है। ज्यादातर लोग इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अवतार का इस्तेमाल सिर्फ लोग अपने पर्सनल अकाउंट के लिए ही नहीं बल्कि कुछ कंपनियां भी अवतार का इस्तेमाल कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, अवतार क्या होता है? या फिर सोशल मीडिया पर चल रहा क्या है अवतार और ये कैसे बनता है? क्या रिस्क है? अगर नहीं जानते तो आइए जानते हैं विस्तार से:

अवतार क्या है (What is Avatar):

अवतार एक कंप्यूटर-जनरेटेड इमेज होता है। सोशल मीडिया पर, "अवतार" आपकी प्रोफाइल पिक्चर से जुड़ा होता है, जो ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आपका प्रतिनिधित्व करती है। सोशल मीडिया पर चल रहा अवतार एक प्रकार का ग्राफिक है। दरअसल अवतार ग्राफिक्स या फोटोज हैं, जिसे यूजर्स अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को अलग अंदाज में दिखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। अवतार का इस्तेमाल ऑनलाइन गेम में, प्रोफाइल पिक्चर के अलावा अन्य जरूरतों के लिए भी किया जाता है। दरअसल अवतार आमतौर पर एक कंप्यूटर-जनरेटेड इमेज होता है। सोशल मीडिया पर, "अवतार" शब्द का मतलब आपकी प्रोफाइल पिक्चर से है, ये फोटो जो ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आपका प्रतिनिधित्व करती है।

कैसे बनता है अवतार

फेसबुक और स्नैपचैट के अलावा और भी कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने अवतार फीचर को लॉन्च किया था। अवतार की मदद से आप एनिमेटेड कैरेक्टर बना सकते हैं और आप इसे video या photo फॉर्मेट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप कमेंट सेक्शन में भी अवतार फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। अवतार का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जाएं और अवतार ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने अवतार लुक के लिए दिए गए सेटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।


अवतार से क्या रिस्क हो सकता है

अवतार का इन दिनों जहां लगातार क्रेज बढ़ता जा रहा है तो वहीं इसका इस्तेमाल खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। दरअसल एक व्यक्ति को अपने कामों के लिए जवाबदेही से बचने के लिए एक अवतार का उपयोग ऑनलाइन आसानी से किया जा सकता है, क्योंकि वे आसानी से पहचानने में नहीं होते हैं। इसके अलावा एक अवतार आमतौर पर किसी व्यक्ति की रूप या पहचान को सही ढंग से नहीं दर्शाता है, जिससे गलतफहमियां हो सकती हैं। अवतार में चेहरे की इमोशन या लैंग्वेज को दर्शाने की क्षमता नहीं होती है, जिससे ऑनलाइन कम्युनिकेट करना कठिन भी हो सकता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story