×

Best Cruiser Bikes : क्या आपने क्रूजर बाइक्स के बारे में सुना है, जानें इस बाइक्स के बारे में पूरी जानकारी

Best Cruiser Bikes : क्रूजर मोटर बाइक एक दोपहिया वाहन है जो लक्जरी मोटरसाइकिल श्रेणी के अंतर्गत आती है। दुनियाभर में अधिकांश क्रूजर बाइक कम्यूटर बाइक की तुलना में अधिक महंगी आती हैं।

Ankit Awasthi
Written By Ankit AwasthiPublished By Shraddha
Published on: 8 Dec 2021 7:34 AM GMT
क्या आपने क्रूजर बाइक्स के बारे में सुना है
X

 क्या आपने क्रूजर बाइक्स के बारे में सुना है (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Best Cruiser Bikes : क्या आप किसी धांसू लुक वाली एक लग्जरी बाइक (Luxury Bike) के बारे में जानते हैं , जिसमें सामान्य बाइक से कुछ कम सुविधाएं हैं । लेकिन बैठने के लिए आरामदायक सीट और धांसू लुक मौजूद है? जी हां, हम बात कर रहे हैं क्रूजर बाइक्स (cruiser bikes) के बारे में , जो कि लंबी दूरी का सफर करने वाले लोगों का पसंदीदा वाहन है। दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) से लेकर हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) तक सभी के पास उनके द्वारा निर्मित क्रूजर बाइक्स की एक बड़ी सूची उपलब्ध है। अगर अब आप भी क्रूजर बाइक्स के चहेते बन गए हैं तो आपको भी इस बाइक के बारे में ये ज़रूरी बातें जानने की आवश्यकता है।

भारत में कितने प्रकार की मोटरसाइकिलें हैं उपलब्ध?

क्रूजर मोटरसाइकिलों के बारे में जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि वर्तमान में भारत में कितने प्रकार की मोटर बाइक (motor bike) उपलब्ध हैं। इसी के मद्देनजर वर्तमान में भारत में सात अलग-अलग प्रकार की मोटर बाइक बिक्री हेतु उपलब्ध हैं, जिसमें एडवेंचर, डर्ट, क्रूजर, स्पोर्ट, स्ट्रीट, कम्युटर और बजट बाइक शामिल हैं। इन सभी उपलब्ध बाइक्स में बेहतरीन डिज़ाइन और खासियत मौजूद है, जो खरीदारों को उनकी ज़रूरत के हिसाब से बाइक्स चुनने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

क्रूजर मोटर बाइक (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

क्या है क्रूजर बाइक?

क्रूजर मोटर बाइक एक दोपहिया वाहन है जो लक्जरी मोटरसाइकिल श्रेणी के अंतर्गत आती है। दुनियाभर में अधिकांश क्रूजर बाइक पारंपरिक कम्यूटर बाइक की तुलना में अधिक महंगी आती हैं। इसके अतिरिक्त बेहतर चयन के लिए एक विशिष्ट क्रूजर बाइक को उसकी निचली सीट और बेहतरीन सीट की गद्दी से पहचाना जा सकता है। वर्तमान में यह दो ट्रिम्स या प्रकार में उपलब्ध है: टूरर (tourer) और हेलीकॉप्टर (helicopter)। इस बाइक को विशेष तौर पर कम भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चलाने के लिए निर्मित किया गया है।

जानें पहली क्रूजर बाइक के बारे में

1930 से 1950 के दशक तक संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रूजर बाइक काफी लोकप्रिय थीं। हालांकि इसके विपरीत 1990 के आसपास क्रूजर बाइक के चलन और बिक्री में भारी मात्रा में इजाफा हुआ। वर्तमान में रॉयल एनफील्ड, इंडियन मोटरसाइकिल, होंडा, यामाहा, कावासाकी, और डुकाटी जैसी कंपनियों की क्रूजर बाइक भारत में बिक्री हेतु उपलब्ध हैं।

जानें क्रूजर बाइक की डिजाइन के बारे में

क्रूजर बाइक में ऊंचे और चौड़े हैंडलबार मौजूद होते हैं जो क्रूजर बाइक को सवारी को बेहद आरामदायक बनाते हैं। क्रूजर बाइक में आगे की ओर इंजन के पास पैर रखने के लिए फुट पेग उपलब्ध होता है तथा बाइक चालक के बैठने की जगह अन्य बाइक की तुलना में थोड़ा पीछे होती है, जिसके चलते लंबी यात्रा में बाइक चालक कम तकान महसूस करता है। इसके अतिरिक्त बाइक का हैंडलबार ऊपर और पीछे की ओर झुका हुआ होता है तथा क्रूजर बाइक विशाल व्हील बेस इसे एक बेहतरीन लुक प्रदान करते हैं।

वर्तमान समय में 200cc इंजन और 20bhp के पावर आउटपुट वाली क्रूजर बाइक बेहद प्रचलित हैं। 200cc से 600cc तक के इंजन वाली मोटरसाइकिलों को माध्यम वर्गीय क्रूजर बाइक के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा कुछ महंगे क्रूजर बाइक की श्रेणियों में 1,200cc तक के विशालकाय और ताकतवर इंजन मौजूद होते हैं। अन्य बाइक्स की अपेक्षा इन बाइक्स का माइलेज कम होने के साथ ही इसका रखरखाव का खर्च बेहद ज़्यादा होता है।

क्रूजर मोटरसाइकिलों की लिस्ट (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

क्रूजर मोटरसाइकिलों को आमतौर पर शहरों में चलाने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है इसका कारण इन बाइक्स का भारी आकार है जो भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ड्राइविंग को मुश्किल बनाता है। इसके अतिरिक्त सामान्य बाइक्स की तुलना में क्रूजर बाइक का रख-रखाव भी महंगा होता है। क्रूजर बाइक की निचली सीट होने के चलते बाइक चलाते समय सड़क में मौजूद गड्ढों को देखना भी काफी मुश्किल होता है। क्रूजर बाइक्स की कीमत ज़्यादा होने के चलते यह एक सामान्य कमाई वाले व्यक्ति के पहुंच से बाहर हैं।

वर्तमान में हार्ले डेविडसन की स्पोर्टस्टर एस बाइक, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, बुलेट 350, जावा 42, होंडा एच'नेस सीबी350, बेनेली इंपीरियल 400, बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160, ट्रायम्फ रॉकेट, कावासाकी वल्कन एस, और ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन कुछ ऐसी क्रूजर बाइक्स हैं जो भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।


Shraddha

Shraddha

Next Story