BSNL Net Pack Details: सबसे सस्ता इंटरनेट दे रहा BSNL, अगर TATA ने मिलाया हाथ तो क्या होगा ?

BSNL Net Pack Details: हाल ही में Jio और Airtel ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। जिसका असर ग्राहकों को जेब पर पड़ रहा है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 14 July 2024 8:42 AM GMT
TATA BSNL
X

TATA BSNL

TATA BSNL Deal: हाल ही में Jio और Airtel ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। जिसका असर ग्राहकों को जेब पर पड़ रहा है। हालांकि, Jio और Airtel के रिचार्ज प्लान महंगा होते ही BSNL ने TATA से हाथ मिला लिया है। इन दिनों TATA BSNL को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड्स चलाए जा रहे हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं TATA और BSNL के डील के बारे में विस्तार से:

TATA ने संभाली BSNL की कमान

दरअसल TATA अब BSNL की कमान संभालने की तैयारी में है। ऐसा माना जा रहा है कि, TCS और BSNL के बीच 15000 करोड़ रुपए की डील हुई है, जिससे भारत में 4G नेटवर्क को चुस्त दुरुस्त कर सकें। साथ ही 5G नेटवर्क को लेकर जमीन तैयार करने का काम भी B किया जाएगा।


इतना ही नहीं TCS और BSNL मिलकर भारत के करीब 1000 गांव तक 4G इंटरनेट सर्विस को पहुंचाएंगे। जिससे आने वाले दिनों में भारत में यूजर्स को अब फास्ट स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलेगी। फिल्हाल वर्तमान समय में 4G इंटरनेट सर्विस में जियो और एयरटेल का दबदबा है। ऐसे में TATA से जुड़ते ही अगर BSNL भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और भी ज्यादा मजबूत बना लेगा और Jio साथ ही Airtel को कड़ी टक्कर देगा।

TCS की ओर से, भारत में डेटा सेंटर को बनाया जा रहा है। टाटा चार रीजन में डेटा सेंटर बनाने का काम कर रहा है। ये डेटा सेंटर भारत के 4G इंफ्रॉस्ट्राक्चर को बनाने में मदद करने वाले हैं। वहीं अब BSNL की ओर से देशभर में 9000 से ज्यादा 4G नेटवर्क लगाया जा चुका है, जिसे अब करीब एक लाख करने का लक्ष्य है।

बता दें कि, इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग बीएसएनएल में पोर्ट करन की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स All EYES ON BSNL के पोस्टर के साथ ट्रेंड चला रहे हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story