×

Donald Trump on Twitter: ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हुआ बहाल, 21 महीने बाद हुई वापसी

Donald Trump On Twitter : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टि्वटर अकाउंट रिस्टोर कर दिया गया है। हाल ही में ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने अकाउंट रिस्टोर करने को लेकर एक पोल किया था।

Krishna Chaudhary
Published on: 20 Nov 2022 2:48 AM GMT
Donald Trump
X

Donald Trump (Image Credit : Social Media)

Donald Trump Account Reappears On Twitter : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और अक्सर विवादों से घिरे रहने वाले डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल कर दिया गया है। इस तरह 21 महीने बाद ट्रंप की इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वापसी हुई है। अमेरिकी इतिहास के सबसे विवादित राष्ट्रपतियों में गिने जाने वाले डोनाल्ड ट्रंप पूर्व में ट्विटर पर काफी एक्टिव रहे हैं। राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान वह अपने ट्विट के जरिए ही महत्वपूर्ण घोषणाएं किया करते थे और ट्विट के जरिए ही अपने राजनीतिक विरोधियों पर भी निशाना साधते थे। अकाउंट बहाली के महज 50 मिनट बाद ही ट्विटर पर ट्रंप के 50 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।

दरअसल, ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का अकाउंट बहाल करने पर एक ट्विटर पोल पोस्ट किया था। उन्होंने पूछा था, क्या प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए। 51.8 प्रतिशत लोगों ने हां में 48.2 प्रतिशत लोगों ने ना में जवाब दिया।

पोल खत्म होने के बाद ट्विटर सीईओ ने लिखा, 'वोक्स पोपुली, वोक्स देई'। यह एक लैटिन फ्रेज है, जिसका अर्थ होता है – लोगों की आवाज भगवान की आवाज है। इस पोल में 1.5 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद जनवरी 2021 में राजधानी वाशिंगटन में हिंसा भड़क गई थी। ट्रंप के समर्थक उनकी हार पचा नहीं पाए और कैपिटल हिल में घुस गए। यहां उन्होंने जमकर तांडव मचाया। इस तरह की घटना वो भी अमेरिका में हैरान करने वाली थी। पूरी दुनियां दंग रह गई थी।

वहीं, ट्रंप ने इसकी आलोचना करने की बजाय ट्विटर पर उत्पात मचाने वाले लोगों को क्रांतिकारी बता दिया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि वो 20 जनवरी 2021 को राष्ट्रपति बाइडन के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। ट्विटर ने इस पर एक्शन लेते हुए उनका अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया था। बाद में ट्रंप ट्विटर को जवाब देने के लिए अपनी सोशल मीडिया कंपनी ट्रुथ सोशल लेकर आए।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story