Flipkart ने लॉन्च किया Payment App, जानें कैसे करेगा काम

Flipkart Payment App:दुनियाभर में पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन पेमेंट या UPI Payment की डिमांड काफी बढ़ गई है। Google Pay, Phone Pay से लेकर Paytm आदि Payment App को पेश कर चुके हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 1 July 2024 4:05 AM GMT
Flipkart
X

Flipkart 

Flipkart Payment App: दुनियाभर में पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन पेमेंट या UPI Payment की डिमांड काफी बढ़ गई है। Google Pay, Phone Pay से लेकर Paytm आदि भी अपने Payment App को पेश कर चुके हैं। इस कड़ी में अब Flipkart का भी नाम शामिल हो गया है। दरअसल फ्लिपकार्ट ने अपना UPI Payment App Launch कर दिया है। इस ऐप का नाम सुपर मनी (Super Money) है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस ऐप का बीटा वर्जन अब Google Play Store पर उपलब्ध है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Flipkart के इस नए UPI Payment App के बारे में विस्तार से:

क्या है Flipkart Payment App (Flipkart Super Money):

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने भी UPI मार्केट में अपना कदम रख दिया है। कंपनी ने अपने पेमेंट ऐप सुपर मनी को लांच किया है। अब यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं। सुपर मनी की मदद से यूजर्स मोबाइल पेमेंट कर सकते हैं। इससे पहले साल 2016 में फ्लिपकार्ट ने PhonePe का अधिग्रहण किया था, लेकिन 2022 में कंपनी ने फोनपे से डील खत्म कर लिया था। फिलहाल इन दोनों ही कंपनियों पर वॉलमार्ट का अधिग्रहण है।


फ्लिपकार्ट सुपर मनी को लेकर यूजर्स द्वारा जो भी फीडबैक मिलेंगे उसके अनुसार उसमें बदलाव करने वाली है। दरअसल कंपनी का कहना है कि, यूजर्स को इस एप का इस्तेमाल करने पर कैशबैक ही मिलेगा। कंपनी का इस ऐप को लाने का उद्देश्य लोगों को और बेहतर एक्सपीरियंस देने का है।

कंपनी का दावा है कि, यूजर्स के ट्रांजेक्शन और डेटा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा किसी भी पेमेंट के दौरान यूजर्स कार्ड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि, उनका मोबाइल पेमेंट ऐप प्ले स्टोर पर अब उपलब्ध है। वहीं यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए ऐप के इंटरफेस पर भी ध्यान दिया गया है। आने वाले समय में कंपनी यूजर्स से मिल रहे फीडबैक के अनुसार सुपर मनी ऐप में बदलाव भी कर सकती है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि, सुपर मनी बाकी UPI पेमेंट ऐप (UPI Payment App) से कितना टक्कर ले पाता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story