×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Flipkart Sale 2023: Flipkart Sale के दौरान इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलेगा 80 परसेंट तक डिस्काउंट, यहां देखें सभी ऑफर्स

Flipkart Sale 2023: फ्लिपकार्ट की इस सेल में आपको जबरदस्त ऑफर्स मिलेंगे जैसे 80 परसेंट तक की छूट, और एक खरीद पर दूसरा मुफ्त। चलिए जानते हैं।

Anjali Soni
Published on: 29 April 2023 11:25 AM GMT
Flipkart Sale 2023: Flipkart Sale के दौरान इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलेगा 80 परसेंट तक डिस्काउंट, यहां देखें सभी ऑफर्स
X
Flipkart Sale 2023(Photo-social media)

Flipkart Sale 2023: Flipkart पर जल्द ही एक नई सेल शुरू होने जा रही है। इस सेल में आपको विभिन्न स्मार्टफोन और अन्य उत्पादों पर आकर्षक छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट सेल में आपको फोन ही नहीं बल्कि टीवी-फ्रिज और एसी जैसे होम अप्लायंसेज पर भी अच्छे ऑफर्स मिलेंगे। ये सेल 5 मई से शुरू हो रही सेल 10 मई को खत्म होगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में आपको जबरदस्त ऑफर्स मिलेंगे जैसे 80 परसेंट तक की छूट, और एक खरीद पर दूसरा मुफ्त। चलिए जानते हैं।

स्मार्टफोन पर मिलेगी भारी छूट

फ्लिपकार्ट पर अक्सर मोबाइल फ़ोन पर सेल देखने को मिलती है, जिसे फोनों के दाम काफी कम हो जाते हैं। इस सेल की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, परन्तु जितनी आई है उसमें आईफ़ोन और Samsung Galaxy F14 5G पर डिस्काउंट देखने को मिलेगा। iPhone 13 बहुत ही कम दाम में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Realme GT Neo 3T को आप 20 हजार रुपये में खरीद सकते हैं।

2,199 रुपये की कम कीमत में मिलेंगे मॉनिटर और प्रिंटर

सेल में आपको इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स 80 परसेंट की छूट पर मिल रहे हैं। जैसे एक जबरदस्त लैपटॉप सिर्फ 15000 में मिलेगा। साथ ही 2,199 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर मॉनिटर और प्रिंटर मिलेंगे, अगर आप टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं। तो ये सही समय है, क्योंकि फ्लिपकार्ट पर 75 परसेंट तक की छूट मिल रही है।

माइक्रोवेव पर 45 परसेंट तक छूट

इस गर्मी आप ऐसी की ठंडी आप सस्ते में ले सकते हैं, क्योंकि फ्लिपकार्ट पर 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर एयर कंडीशनर मिलेगा। साथ ही आपको 45 परसेंट डिस्काउंट पर बढ़िया माइक्रोवेव भी मिल रहे हैं। ये सब खरीदने के लिए पैसे कम करने पर आप No-Cost EMI का भी लाभ उठा सकते हैं। जिसमें आपको 2,333 रुपये की मंथली EMI भरनी होगी।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story