×

Galaxy Watch 7 Ultra: कई तगड़े फीचर्स,शानदार डिजाइन के साथ होगा लॉन्च

Galaxy Watch 7 Ultra को कंपनी जल्द ही लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टवॉच में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 27 May 2024 11:30 AM GMT (Updated on: 27 May 2024 11:30 AM GMT)
Galaxy Watch 7 Ultra
X

Galaxy Watch 7 Ultra

Galaxy Watch 7 Ultra: अगर आप नया स्मार्टवॉच खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Galaxy Watch 7 Ultra को कंपनी जल्द ही लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टवॉच में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। हालांकि, इस स्मार्टवॉच के लॉन्च होने से पहले ही इसका फीचर्स सामने आ गया है। लीक हुई डिटेल्स से इस वॉच के डिजाइन की झलक सामने आई है। इस स्मार्टवॉच को

स्क्वायर बॉडी और सर्कुलर डिस्प्ले के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, इस वॉच के डिजाइन में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन फीचर्स के मामले में कंपनी ने बहुत सारे फीचर्स जोड़े हैं। इस वॉच को Galaxy Unpacked 2024 इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि, Galaxy Watch 7 Ultra के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में विस्तार से:

Galaxy Watch 7 Ultra के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत (Galaxy Watch 7 Ultra Features, Launch Date And Price):

Galaxy Watch 7 Ultra के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत की बात करें तो इस वॉच में कंपनी कई सारे फीचर्स देगी। Samsung अपनी अपकमिंग गैलेक्सी वॉच 7 सीरीज के तीन अलग-अलग एडिशन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस वॉच में बिल्कुल नए डिजाइन के साथ गैलेक्सी वॉच 7 अल्ट्रा (Samsung Galaxy Watch 7 Ultra) को शामिल किया गया है। Galaxy Unpacked 2024 इवेंट के दौरान इस स्मार्टवॉच को लॉन्च किया जा सकता है।

बता दें कि, साल के शुरुआत में इस वॉच को लेकर रेंडर सामने आए थे और अब इसे लेकर नई जानकारी भी सामने आई है। जिसके बाद ये उम्मीद की जा रही है कि, इस अपकमिंग वॉच के डिस्प्ले में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस वॉच के डिजाइन की पहली झलक भी सामने आई है। जिसके अनुसार, इसे स्क्वायर बॉडी और सर्कुलर डिस्प्ले के साथ देखी गई है। हालांकि, वॉच का डिजाइन देखने में ज्यादा बदला हुआ नहीं नजर आ रहा है। लेकिन फीचर्स की बात करें तो इस वॉच में कई चीजें नई देखने को मिल सकती हैं। बता दें कि, सर्कुलर चौकोर डिजाइन मिलने वाले हैं।


लीक हुई डिटेल्स के अनुसार, Galaxy Watch 7 Ultra वॉच में तीन बटन दिखाई देते हैं। बता दें कि, पहले इस वॉच में दो ही बटन सैमसंग के द्वारा ऑफर की जाती रही हैं। लेकिन अब इस वॉच में दो सामान्य बटनों से अलग एक नई बटन भी नजर आती है, जो कि बिल्कुल नया है। हालांकि, इस बटन को किस लिए इस्तेमाल किया जाएगा, इस बारे में फिल्हाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

गैलेक्सी वॉच 7 अल्ट्रा का साइज के लिहाज से बड़ी होने वाली है। इस वॉच के साइज की डिटेल कई रेंडर्स में सामने आ चुकी है। इस वॉच का डाइमेंशन 47 x 47.4 x 16.4 मिमी हैं, जो पिछले साल की गैलेक्सी वॉच 6 क्लासिक की तुलना में काफी बड़ा और अधिक मोटा भी है।

Galaxy Watch 7 Ultra के लॉन्च डेट (Galaxy Watch 7 Ultra Launch Date):

Galaxy Unpacked 2024 Event में ये वॉच लॉन्च होगी। सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 अल्ट्रा को कंपनी के अपकमिंग Galaxy Unpacked 2024 इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ये इवेंट पेरिस में होने वाला है। इस वॉच में गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और कंपनी की पहली गैलेक्सी रिंग भी लॉन्च हो सकती है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story