×

Google Users Alert: यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, गूगल पर अब नहीं पढ़ पाएंगे News

Google Users Alert: गूगल, ने इस महीने अपने सर्च रिजल्ट से "News" टैब को हटाने की तैयारी कर रहा है। यह उम्मीद की जा रही है कि, गूगल का यह नया अपडेट कंपनी पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 27 Feb 2024 9:07 AM GMT
Google Users Alert: यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, गूगल पर अब नहीं पढ़ पाएंगे News
X

Google News: गूगल अक्सर अपने यूजर्स के लिए नए नए फीचर्स और अपडेट्स लाता रहता है। एक बार फिर गूगल एक नए अपडेट की तैयारी में है। अगर गूगल इस अपडेट को पेश करता है तो गूगल यूजर्स को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल गूगल, ने इस महीने अपने सर्च रिजल्ट से "News" टैब को हटाने की तैयारी कर रहा है। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि, गूगल का यह नया अपडेट कंपनी पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

गूगल सर्च रिजल्ट से News टैब हटाने की तैयारी में

बता दें गूगल News tab को लेकर बड़ा अपडेट जल्द पेश करेगा। ऐसे में समाचार फिल्टर के गायब हो जाने से इंटरनेट सर्फर्स को पब्लिश्ड आर्टिकल्स को खोजने में परेशानी होगी। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि, यह एक प्रमुख परिवर्तन नहीं है, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि, यह कई राइटर्स और निर्माताओं के लिए समस्या हो सकती है। हाल ही में इस माह यानी फरवरी के अंत में, गूगल ने एक छोटा टेस्ट किया। जिसके अनुसार गूगल ने अपने सर्च रिजल्ट (Search Result) से 'News' टैब को हटा दिया। गूगल के एक अधिकारी का कहना है कि, हम सर्च पर फिल्टर दिखाने के विभिन्न तरीकों का टेस्ट कर रहे हैं।


वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो उनका कहना है कि, गूगल ने यूजर्स को बताया है कि, न्यूज फिल्टर अब यूजर्स के लिए उपलब्ध है, और हमारे पास इसे हटाने की कोई योजना नहीं है। हमारे यूजर्स की पसंदों को बेहतर समझने के लिए, हम सर्च पर फिल्टर दिखाने के विभिन्न तरीकों का टेस्ट कर रहे थे, और इस दौरान ही कुछ यूजर्स अस्थायी रूप से इस टैब को नहीं देख पा रहे थे। फिलहाल सूत्रों की मानें तो गूगल (Google) इसपर काम कर रहा है और कुछ दिन में ही इससे जुड़ी जानकारी सामने आएगी।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story