TRENDING TAGS :
Google Layoffs Employees: गूगल ने अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की करी घोषणा, गिर सकती है गाज
Google Lay Off Employees: लाखों की संख्या में काम कर रहे गूगल कर्मचारियों के लिए एक बुरी खबर है।
गूगल ने अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की करी घोषणा: Photo- Social Media
Google Lay Off Employees: लाखों की संख्या में काम कर रहे गूगल कर्मचारियों के लिए एक बुरी खबर है। टेक दिग्गज कंपनी गूगल एक बड़ी तादात में अपने कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रहा है। हाल ही में गूगल की ओर से अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की गई है। गूगल द्वारा की जा रही इस कारवाई के तहत वॉयस-एक्टिवेटेड गूगल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर और अन्य विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा।इस छंटनी के 100 से अधिक कर्मचारियों के नौकरी जाने की आशंका जताई जा रही है।
फिटबिट के सह-संस्थापक जेम्स पार्क और एरिक भी हुए गूगल से बाहर
छंटनी प्रक्रिया के तहत गूगल के कई बड़े अधिकारी भी कम्पनी से बाहर किए जा रहें। लेकिन अभी ये बात सामने नहीं आई है कि कितने लोग गूगल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर और डिवाइस और सेवा टीमों का हिस्सा हैं। हैंफ्रीडमैन 9टू5 गूगल द्वारा साझा की गई रिपोर्ट अनुसार गूगल के स्वामित्व वाले फिटबिट के सह-संस्थापक जेम्स पार्क और एरिक फ्रीडमैन साथ ही अन्य फिटबिट नेता गूगल कंपनी को छोड़ रहे हैं। थर्ड लासरहेस्ट रेवेन्यू जनरेटर कंपनी अल्फाबेट ने छटनी प्रक्रिया को लेकर कहा कि कंपनी की डिवाइसेज और सर्विसेज टीम में लगभग सौ पद खतम किए जा रहें हैं, जिनमें से अधिकांश 1PAR हार्डवेयर टीम के तहत आते हैं।
ये कंपनियां भी कर रहीं कर्मचारियों की छटनी
गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ने कंपनी की डिवाइसेज और सर्विसेज टीम में भी कर्मचारियों की छटनी की बात साझा की है। अमेजन के स्वामित्व वाली गेमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच ने भी हाल ही में अपने 35 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। फिलहाल कितने कर्मचारियों की छंटनी होगी इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। ट्विच के मुख्य CEO डैन क्लैंसी ने ये जानकारी साझा की है कि अमेजन ने प्राइम वीडियो और MGM स्टूडियो डिवीजन में कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है।