×

Google ने खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक के जन्मदिन पर बनाया यह खास डूडल

Google Doodle : गूगल कंपनी ने 12 जून इटली की खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक के जन्मदिन के खास मौके पर डूडल बनाया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 12 Jun 2021 11:13 AM GMT
Google ने खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक के जन्मदिन पर बनाया डूडल
X

 खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक (डिजाइन फोटो - सोशल मीडिया)

Google Doodle : गूगल कंपनी (google company) हर दिन थीम के अनुसार अपना डूडल (doodle) बदलती रहती है। आज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने 12 जून इटली की खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक (Astronomer Margherita Hack) के जन्मदिन (Birthday) के खास मौके पर डूडल बनाया है। इस डूडल में मार्गेरीटा को टेलीस्कोप के जरिए आकाश में देखते हुए दर्शाया गया है। इस डूडल को अंतरिक्ष की थीम दी गई है।

खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक का जन्मदिन 12 जून को मनाया जाता है। बताया जाता है कि मार्गेरीटा एक फिजिक्स सब्जेक्ट की प्रोफेसर थी। इन्होंने तारों की रासायनिक संरचना और उनके सतह क तापमान का अध्ययन किया था। इन्होंने अपने जीवन में ऐसे कई अध्ययन किए जिनको लेकर आज गूगल इनके जन्मदिन के खास अवसर पर डूडल बनाया है।

मार्गेरीटा हैक ने अपने जीवन में कई शोध किए। मार्गेरीटा का पहला शोध कोपरनिकस के डेटा पर आधारित था इन्होंने यह शोध 1974 में किया था। 12 जून 2012 को मार्गेरीटा के 90 वें जन्मदिन पर इटली गणराज्य के सर्वोच्च सम्मान 'दमा डि ग्रान क्रोस' मिला था। यह विज्ञान क अलावा लेखिका, प्रोफेसर और एक्टिविस्ट भी थी। गूगल कंपनी हर दिन नई थीम पर डूडल बनाती रहती है।


Shraddha

Shraddha

Next Story