×

Google Event 2024: 14 मई को होगा गूगल I/O इवेंट का आगाज, कई शानदार डिवाइज लांच को हैं तैयार

Google Event 2024: गूगल कम्पनी का ये इवेंट पिछले साल 2023 में 10 मई को को हुआ था।आइए जानते हैं गूगल कंपनी का एक सालाना इवेंट गूगल I/O से जुड़े डिटेल्स के बारे में विस्तार..

Jyotsna Singh
Published on: 15 March 2024 1:01 PM GMT
Google Event 2024
X

Google Event 2024

Google Event 2024: साल 2024 में टेक कम्पनी गूगल प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अपने सबसे बड़े इवेंट में से एक गूगल I/O की तारीख से पर्दा उठा दिया है। इस साल ये कम्पनी यह इवेंट 14 मई को आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा अपने कई शानदार डिवाइज को पेश करने के साथ ही कई बड़े ऐलान करने की भी उम्मीद की जा रही है। एआई तकनीक के बढ़ते चलन को देखते हुए इस नई तकनीक से लैस अपकमिंग स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 8a को पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी द्वारा अपने इस वार्षिक आयोजन से जुड़े डिटेल्स को साझा नहीं किया है। गूगल कम्पनी का ये इवेंट पिछले साल 2023 में 10 मई को को हुआ था।

गूगल इवेंट में हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं

मौजूदा समय में लगभग हर टेक कंपनी अब AI तकनीक को अपने डिवाइज में शामिल करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में अब गूगल पिछले कुछ समय से पॉपुलर हो रही तकनीक AI को अपने डिवाइज में जोड़ने के लिए काम कर रही है। इस इवेंट के दौरान एंड्रॉयड 15 से जुड़ी जानकारियां भी साझा कर सकती है। इस पर कंपनी पिछले काफी समय से काम कर रही है।ऐसे में मई में आयोजित होने वाले गूगल इवेंट में कंपनी AI तकनीक से लैस अपने कई प्रोडक्ट्स के लांच का ऐलान कर सकती है।

जानकारी साझा करने और सहयोग बढ़ाने का मंच है गूगल I/O इवेंट

टेक कम्पनी गूगल का प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले I/O इवेंट को आयोजिग करने के पीछे कंपनी की मूल मंशा कंपनी और ग्राहकों के बीच एक तरह से जानकारी साझा करने और आपसी सहयोग स्थापित करने के लिए एक मंच तौर पर इसका इस्तमाल करना है। यही वजह है कि गूगल के इस इवेंट में उन्हें गूगल के अधिकारियों के साथ बात करने का मौका भी मिलता है। इसके साथ ही कुछ वर्कशॉप्स के आयोजन के साथ दुनियाभर के डेवलपर्स और टेक प्रेमी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं।यहां पर गूगल के अन्य प्रोडक्ट्स की झलक के साथ ही अपकमिंग टेक्नोलॉजी एंड सॉफ्टवेयर से जुड़े अपडेट, एंड्रॉयड, क्रोम, गूगल क्लाउड समेत कई अहम जानकारियों से अवगत होने का मौका मिलता है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story