×

Google Pay Hinglish Feature गूगल अपने ऐप्स में जल्द ही लेकर आ रहा है हिंग्लिश और बिल स्प्लिटिंग फीचर, आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में

Google Pay Hinglish Feature: गूगल पे में एक नया बिल स्प्लिटिंग फीचर शामिल किया गया है, जिसके द्वारा ऐप से भुगतान की गई राशि को आसानी से बांटा जा सकेगा।

Ankit Awasthi
Written By Ankit AwasthiPublished By Shraddha
Published on: 23 Nov 2021 1:18 PM GMT
गूगल ऐप्स में जल्द ही लेकर आ रहा है हिंग्लिश और बिल स्प्लिटिंग फीचर
X

गूगल ऐप्स में जल्द ही लेकर आ रहा है हिंग्लिश और बिल स्प्लिटिंग फीचर(कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Google Pay Hinglish Feature : प्रख्यात सर्च इंजन कंपनी गूगल ने पिछले हफ्ते अपने Google for India इवेंट में गूगल ऐप्स (google apps) को बेहतर कार्यक्षमता प्रदान करने हेतु जल्द ही ऐप्स में नए फीचर्स (Google New Features) पेश करने की घोषणा की थी। जैसा कि सभी को मालूम है कि गूगल दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी है। कोरोना काल में वैक्सीन हेतु तारीख बुक करने और पांच अलग-अलग स्थानीय भाषाओं में सहायक खोज की सुविधा उपलब्ध करने के साथ ही गूगल ऐप्स में अब 'हिंग्लिश' अनुवाद क्षमता के साथ ही आसानी से अंग्रेजी तथा अन्य भाषाओं के बीच सुविधाजनक तरीके से अनुवाद करने का विकल्प भी मौजूद होगा। इन सुविधाओं के अतिरिक्त गूगल के भुगतान सहायक एप्पल "गूगल पे" में एक नया बिल स्प्लिटिंग फीचर (splitting feature) शामिल किया गया है, जिसके द्वारा ऐप से भुगतान की गई राशि को आसानी से दो या दो से अधिक लोगों में समान रूप से बांटा जा सकेगा। गूगल ऐप के ये नए बिल स्प्लिटिंग और हिंगलिश फीचर (Splitting and Hinglish feature) कंपनी के लिए अपना विस्तार शुरू करने हेतु बेहतर विकल्प हैं।

यूज़र्स आसानी से चुन सकते हैं हिंग्लिश विकल्प

XDA डेवलपर्स द्वारा किए गए एक दावे में यह साफ हो गया है कि गूगल के भुगतान ऐप "गूगल पे" ऐप का नया अपडेट जारी होने के साथ ही यूज़र्स के पास अपने ऐप की भाषा सेटिंग विकल्प से "हिंग्लिश" भाषा चुनने की सुविधा मौजूद होगी। गूगल अगले साल की शुरुआत में इन नई सुविधाओं को जारी करने के लिए तैयारियां कर रहा है तथा इन नए फीचर्स के जारी होते जल्द ही इन्हें गूगल ऐप में एकीकृत करने हेतु कार्य शुरू हो जाएगा। वर्तमान में गूगल पे ऐप हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगु सहित कुल 7 भारतीय भाषाओं के समर्थन के साथ उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त गूगल पे ऐप अंग्रेजी, स्पेनिश और पुर्तगाली भाषाओं में भी उपलब्ध है।

एक आधिकारिक ट्वीट के माध्यम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गूगल भारतीय यूज़र्स के लिए आपसी बातचीत को आसान बनाने की प्रतिबद्धता के चलते अपने ऐप्स की भाषा सेटिंग में लगातार बदलाव कर सुधार कर रही है तथा विशेष तौर पर भारत के लिए अपने उत्पादों में देश की विभिन्न स्थानीय भाषाओं को भी शामिल कर रही है। इसी के मद्देनज़र ऐप के माध्यम से भारतीय लोगों का एक दूसरे के साथ संवाद बेहतर करने के उद्देश्य से गूगल अगले साल की शुरुआत तक अपने ऐप्स में हिंग्लिश भाषा समर्थन की शुरुआत कर सकता है। कई यूज़र्स को अंग्रेजी अथवा हिंदी में लिखी चीजों को समझने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है और उन्हें इन्हीं दो भाषाओं के बीच चयन करने हेतु मजबूर होना पड़ता है लेकिन गूगल ऐप्स में हिंगलिश फीचर की मदद से यूज़र्स को इस समस्या से जल्द ही निजात मिलने के आसार है।

गूगल ऐप के नए फीचर्स (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


नए भारत की भाषा है हिंग्लिश

हिंगलिश भारत में हिंदी बोलने वाले लोगों के बीच बातचीत करने की एक बहुत ही आम भाषा है तथा इस भाषा का अविष्कार भारत में ही हुआ है जो कि हिंदी और अंग्रेजी को मिलाकर बनी है और इसे हिंदी तथा अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में बोलने वाले लोगों के बीच धाराप्रवाह रूप से बोला जाता है। सम्बंधित विषय पर किये गए एक अध्ययन द्वारा प्राप्त परिणामों के अनुसार सोशल मीडिया पर हिंदी में लिखने वाले यूजर देवनागरी लिपि के अक्षरों को लिखने के अलावा हिंदी लिखने के लिए भी अंग्रेजी अक्षरों का उपयोग करना अधिक पसंद करते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हिंदी और अंग्रेज़ी भाषाओं की सामग्री को आपस में संकलित करने वाले हिंग्लिश ऐप गूगल द्वारा अपने संग्रह में शामिल किया गया है। इस नए फीचर के अनुरूप कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए गए हैं जिसमें लैटिन अथवा अंग्रेजी में लिखे गए हिंदी के शब्द भी शामिल हैं।

गूगल पे जल्द उपलब्ध होगा बिल स्प्लिट फीचर

गूगल द्वारा उनके भारतीय ग्राहकों के लिए भुगतान ऐप गूगल पे में एक नया बिल-स्प्लिटिंग फीचर जोड़ा जा रहा है। बिल स्प्लिट के रूप में नए फीचर के माध्यम से गूगल पे अपने यूज़र्स को दो या दो से अधिक लोगों अथवा दोस्तों के साथ एक ही भुगतान को समान आधार पर विभाजित करने की सुविधा प्रदान करेगा। इसी के मद्देनजर बिल स्प्लिट फीचर के अंतर्गत गूगल पे ऐप अपने यूज़र्स को भुगतान करने हेतु अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ समूह बनाने की अनुमति भी प्रदान करेगा जिसके चलते एक बार कोई भी भुगतान हो जाने के बाद बिल की राशि का समूह के सभी सदस्यों के बीच समान रूप से विभाजन हो जाएगा जिसके बाद जारी बिल के अनुसार अपने हिस्से का पूर्ण भुगतान करना प्रत्येक सदस्य की स्वयं की जिम्मेदारी होगी।

गूगल ऐप पर सीखें नए शब्द

इसी महीने की शुरुआत में गूगल ऐप के संयोजन से एक फीचर की शुरुआत की गई थी। इस फीचर के अंतर्गत यूजर की अंग्रेजी भाषा को धाराप्रवाह रूप से बेहतर बनाने हेतु प्रत्येक दिन गूगल द्वारा अंग्रेज़ी के नए शब्द सिखाए जाते हैं, वर्तमान में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस नवीनतम सुविधा का लाभ उठाने हेतु यूज़र्स को अंग्रेज़ी के नए शब्द सूचनाओं के लिए साइन अप करना होगा होगा, जिसके पश्चात यूजर को प्रत्येक दिन अंग्रेज़ी के नए शब्द गूगल द्वारा भेजे जाएंगे। इस सुविधा की मदद से यूजर न केवल प्रतिदिन नए शब्द सीखने में सक्षम होंगे बल्कि वे उन शब्दों से जुड़े कुछ मनोरंजक तथ्यों से भी अवगत हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त गूगल की इस नई सुविधा के परिणामस्वरूप अब किसी भी व्यक्ति का अंग्रेजी भाषा सीखने का अनुभव और अधिक सुखद होगा।


Shraddha

Shraddha

Next Story