×

Google Pay यूजर्स के लिए जरूरी खबर, अब बदलेगा पेमेंट करने का तरीका

Google Pay: गूगल पे अपने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर पेश किया है। जिससे यूजर्स को और बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकेगा।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 17 April 2024 8:00 AM GMT (Updated on: 17 April 2024 8:00 AM GMT)
Google Pay यूजर्स के लिए जरूरी खबर, अब बदलेगा पेमेंट करने का तरीका
X

Google Pay: गूगल अपने यूजर्स के लिए समय समय पर नई फीचर्स और अपडेट को पेश करता रहता है। एक बार फिर गूगल पे अपने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर पेश किया है। जिससे यूजर्स को और बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकेगा। इस फीचर से यूजर्स का पहले से ज्यादा सुरक्षित हो सकेगा। तो ऐसे में आइए जानते हैं गूगल पे के इस नए फीचर के बारे में:

गूगल पे ने लाया नया और शानदार फीचर

दरअसल गूगल पे अपने यूजर्स के अकाउंट को और अधिक सुरक्षित रखने की कोशिश में है। बता दें गूगल पे ने अपनी वेरिफिकेशन प्रोसेस में अपडेट किया है। कंपनी ने यूजर्स को सूचित किया है कि, गूगल पे सर्विस का लाभ उठाने के लिए और सभी लेन-देन के लिए उन्हें अपनी डिवाइस को अनलॉक करना आवश्यक होगा, फिर चाहे राशि कितनी भी हो। ये पिछले प्रोटोकॉल से अलग होगा क्योंकि पहले वेरिफाई करने की जरूरत नहीं थी। बता दें Google ने एक बयान जारी इसके बारे में जानकारी दी है। जिसके बारे में यूजर्स को जानकारी होनी भी बेहद जरूरी है।


अगर आप फोन अनलॉक होने के तीन मिनट बाद वॉलेट खोलते हैं या उसका इस्तेमाल करने जाते हैं, तो Google चाहेगा कि आप फिर से वेरिफिकेशन प्रोसेस करें। आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि, ये आप हैं। जब तक आप वेरिफाई नहीं करते आपको गूगल पे इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है।

कुछ रिपोर्ट के अनुसार, Google का कहना है कि, "आपकी सुरक्षा के लिए, भुगतान करने से पहले आपको वेरिफाई करना होगा। हालांकि, ये नोटिफिकेशन फिलहाल सिर्फ पिक्सल 8 पर देखा गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, इस फीचर को जल्द सभी यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। फिल्हाल इसपर टेस्ट चल रही है। इसके अलावा भी गूगल पे पर और भी कई फीचर्स नजर आ सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story