×

Google Wallet से कितना अलग है Google Pay, होंगे कई फायदे

Google Wallet vs Google Pay: वॉलेट एक डिजिटल पर्स की तरह ही है। इसमें यूजर्स डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को आसानी से सेव कर सकते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 April 2024 12:43 PM GMT
Google Wallet से कितना अलग है Google Pay, होंगे कई फायदे
X

Google Wallet vs Google Pay: ऑनलाइन पेमेंट के लिए आज के समय में ज्यादातर लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए कई ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज हैं। दरअसल गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए गूगल वॉलेट को भी लॉन्च कर दिया है। हालांकि, पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि, गूगल वॉलेट को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन कुछ दिन पहले ही भारत के कुछ बीटा यूजर्स ने गूगल वॉलेट का इस्तेमाल किया था।

जिसके बाद अब ऐसी खबरें आ रही है कि गूगल वॉलेट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टेड कर दिया गया है। वहीं कुछ भारतीय यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से गूगल वॉलेट को डाउनलोड कर भी कर रहे हैं। हालांकि, फिर भी गूगल ने ऑफिशियल तौर पर ये कंफर्म किया है कि, उन्होंने अभी तक गूगल वॉलेट को भारत में लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि, गूगल इस Google Wallet को भारत में कब लॉन्च करेगा।

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ यूजर्स ने अपने फोन में गूगल वॉलेट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसके बाद ये उम्मीद की जाने लगी कि, गूगल ने भारत में अपने गूगल वॉलेट को लॉन्च कर दिया है। जो फिल्हाल अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन साथ ही ये भी उम्मीद की जा रही है कि, गूगल आने वाले कुछ दिनों के भीतर भारत के सभी यूजर्स को गूगल वॉलेट की सर्विस पेश कर सकता है। ऐसे में सबसे पहले आपको जानना चाहिए कि Google Wallet क्या है और ये Google Pay से कैसे अलग है:


Google Pay से कितना अलग है Google Wallet (Google Wallet vs Google Pay)

दरअसल गूगल वॉलेट एक डिजिटल पर्स की तरह ही है। इसमें यूजर्स डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को आसानी से सेव कर सकते हैं। साथ ही इस वॉलेट को यूजर्स कहीं भी जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये भारत में मौजूद डिजिटल पर्स डिजीलॉकर की तरह काम करने वाला है। इस वॉलेट के जरिए यूजर्स किसी भी जरूरी डॉक्यूमेंट्स या डिटेल्स को बहुत आसानी से सेव करके रख सकते हैं।

बता दें गूगल वॉलेट ऐप में यूजर्स क्यूआर कोड या बार कोड के साथ भी डॉक्यूमेंट्स सेव कर सकते हैं। इसके जरिए यूजर्स किसी डॉक्यूमेंट का मैन्युअल रूप से डिजिटल वर्जन भी बना सकते हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा गूगल वॉलेट ऐप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ट्रांज़िट पास भी स्टोर कर सकता है। जिसका इस्तेमाल सीधे NFC समर्थित फोन पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए किया जा सकता है।

दरअसल गूगल वॉलेट contactless payment के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को बस एक बार ही अपने बैंक और सभी कार्ड्स की जानकारी डालनी होगी। एक बार इन डॉक्यूमेंट्स की डीटेल्स डालने के बाद आप कहीं भी बिना कार्ड स्वाइप किए, एप के जरिए ही contactless payment कर सकते हैं। बता दें आप कहीं भी अपने फोन के जरिए बहुत ही आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस एप को यूजर्स पिन प्रोटेक्शन से आसानी से सिक्योर कर सकते हैं। साथ ही डॉक्यूमेंट्स को डिजिटली स्टोर करके, गूगल वॉलेट मैन्यूल तरीके से साथ रखने की समस्या को खत्म कर सकते हैं। इससे जरूरी डॉक्यूमेंट्स और कार्ड्स की सुरक्षा भी बनी रहती है। ये गूगल पे से थोड़ा अलग है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story