×

Google Play Store: यूजर्स को मिलेगी अब बड़ी राहत, प्ले स्टोर से एक साथ डाउनलोड कर सकेंगे दो Apps

Google Play Store: गूगल प्ले स्टोर के नए अपडेट के बाद अब एंड्रॉइड यूजर्स एक साथ दो ऐप को आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। पहले ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं थी।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 10 March 2024 10:38 AM GMT
Google Play Store: यूजर्स को मिलेगी अब बड़ी राहत, प्ले स्टोर से एक साथ डाउनलोड कर सकेंगे दो Apps
X

Google Play Store: गूगल प्ले स्टोर ने अपने यूजर्स को बड़ी राहत दी है। दरअसल प्ले स्टोर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसके बाद यूजर्स को फायदा होने वाला है। अब एंड्रॉइड यूजर्स एक साथ दो ऐप को आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। पहले ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं थी लेकिन sb यूजर्स को यह बड़ा फायदा होने जा रहा है।

एक साथ डाउनलोड करें दो ऐप

दरअसल यूजर्स को पहले एक साथ दो एप को डाउनलोड करने में काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब इस समस्या को गूगल ने दूर कर दिया है। जिसके बाद अब यूजर्स एक साथ दो-दो एप्स को भी डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं एक ही साथ कई सारे एप्स को अपडेट भी कर सकते हैं।

बता दें अभी तक Google Play Store पर एक से ज्यादा ऐप को डाउनलोड करने या अपडेट करने पर एक ही ऐप डाउनलोड या अपडेट हो सकते थे। साथ ही अन्य ऐप पेंडिंग में होते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब सभी सेलेक्टेड एप डाउनलोड भी हो जाएंगे और एक साथ अपडेट भी होंगे।

बता दें इसके पहले भी गूगल ने कई सारे अपडेट्स दिए हैं। जिससे यूजर्स को राहत मिली है। गूगल प्ले स्टोर के इस नए फीचर के आने के बाद से अब यूजर्स एक साथ ही दो ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। पहले यह विकल्प मौजूद नहीं था।


हालांकि, गूगल फिलहाल इस लेकर टेस्टिंग कर रहा है और जल्द ही इसका अपडेट जारी भी किया जा सकता है। इस नए फीचर को गूगल प्ले-स्टोर के वर्जन नंबर 40.0.13 पर यूजर्स देख सकते हैं। बता दें नए अपडेट के बाद यूजर्स को अपडेट ऑल का ऑप्शन भी मिलने वाला है। बता दें यह ऑप्शन मैनेज एप्स और डिवाइस सेक्शन में मिलने वाला है। इस फीचर के आने से यूजर्स को काफी राहत मिलने वाली है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story