×

Google Alert: भैया अब करना होगा जेब ढीली, गूगल सर्च के लिए देने होंगे पैसे

Google Search Paid Service: गूगल पर अब कुछ भी सर्च करना फ्री नहीं होगा। गूगल जल्द ही बड़ी तैयारियों में लगा हुआ है। गूगल पर कुछ भी सर्च करना फ्री था लेकिन इसमें बदलाव होगा।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 6 April 2024 5:13 AM GMT
Google Alert: भैया अब करना होगा जेब ढीली, गूगल सर्च के लिए देने होंगे पैसे
X

Google Search Paid Service: गूगल अपने यूजर्स के लिए अक्सर नए फीचर्स लाता रहता है। गूगल पर कुछ भी सर्च करना आसान होता है। लेकिन अब गूगल पर कुछ भी सर्च करना फ्री नहीं होगा। इसके लिए अब पैसे देंगे होंगे। कंपनी इसे लेकर प्लान्स बना रही है। कंपनी जल्द ही अब इसे पेड सर्विस के तौर पर शुरू करेगी। हालांकि, कंपनी की ओर से इस अपडेट को लेकर ऑफिशियल रूप से अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें अब यूजर्स को इस अपडेट के बाद गूगल सर्च के कुछ फीचर्स के लिए पैसे चार्ज करने होंगे।

Google पर सर्च करने के लिए देने होंगे पैसे

दरअसल गूगल पर अब कुछ भी सर्च करना फ्री नहीं होगा। गूगल जल्द ही बड़ी तैयारियों में लगा हुआ है। गूगल पर कुछ भी सर्च करना फ्री था लेकिन कंपनी अपनी इस पॉलिसी में बदलाव करने पर विचार कर रही है। जिसके बाद कंपनी 'प्रीमियम' फीचर्स पर चार्ज लगाने वाली है। बता दें कि ये 'प्रीमियम' फीचर्स कुछ और नहीं बल्कि जनरेटिव AI से आने वाले रिजल्ट्स होने वाले हैं।


हाल ही में कंपनी ने गूगल सर्च के साथ जनरेटिव AI का स्नैपशॉट फीचर एक्सपेरिमेंटल लॉन्च किया था। बता दें इस फीचर के कारण यूजर्स को सर्च किए टॉपिक के बारे में AI सर्च रिजल्ट्स से ऊपर दिखाता है। ऐसे में AI सर्च किए गए टॉपिक की एक समरी यूजर्स को दिखाता है। जिसके बाद अब कंपनी इसमें बदलाव करने की तैयारी में है। दरअसल इस बात की पुष्टि एक रिपोर्ट द्वारा की गई है। ऐसे में अगर गूगल इस प्लानिंग को पेश करता है तो ये पहला मौका होगा जब कंपनी अपने सर्च इंजन पर पैसे चार्ज करेगी। दरअसल Chatgpt लॉन्च होने के बाद से ही google अपने कई फीचर्स में बदलाव करने में लगा है। कंपनी इसे लेकर जल्द घोषणा कर सकती हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story