×

Google Search: गूगल पर कभी भी सर्च न करें इन चीजों के बारे में, न तो जाना पड़ सकता है जेल

Google Search: इन चीजों को कभी गूगल पर सर्च न कीजेगा। आइए आपको बताते हैं कि किन चीजों को गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए।

Vidushi Mishra
Published on: 10 July 2022 10:40 AM GMT
search on google
X

गूगल पर सर्च (फोटो - सोशल मीडिया)

Google Search: किसी भी समय चाहे दिन हो रात हो कभी कुछ भी जानना होता है, हम सबसे पहले गूगल पर जाते हैं। कैसी भी बात हो गूगल पर सर्च जरूर करते हैं और गूगल की मदद से हमारे कई सवालों के जवाब आसानी से मिल भी जाते हैंं। लेकिन कुछ ऐसी बातें होती हैं, जिनके बारे में गूगल पर सर्च करना भारी पड़ सकता है। इसलिए इन चीजों को कभी गूगल पर सर्च न कीजेगा। आइए आपको बताते हैं कि किन चीजों को गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए।

ये न करें गूगल

गूगल पर बम बनाने के बारे में

अक्सर हम गूगल पर बम बनाने के तरीके के बारे में सर्च करते हैं। छोटे-छोटे बच्चे पटाखों के देखकर बम बनाने के तरीके देखते हैं। लेकिन भूलकर भी गूगल पर ये सर्च न करें। क्योंकि अगर आप गूगल पर बम बनाने के बारे में सर्च करते हैं तो उसी समय से आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ सकते हैं। और आप पर कड़ी कार्रवाई भी हो सकती हैं। जिसकी वजह से आप जेल भी जा सकते हैं।

कभी गूगल न करें चाइल्ड पॉर्न

कभी अगर आप गूगल पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित कोई बात सर्च करते हैं तो ये बिल्कुल न करें। आपके आईपी एड्रेस की पहचान करके आपको जेल भेजा जा सकता है। क्योंकि हमारे देश में चाइल्ड पोर्न बनाना या देखना, दोनों ही गैरकानूनी हैं। इसलिए ऐसा करने पर जेल की सजा काटनी पड़ सकती है।

गूगल पर अज्ञात और गलत संस्थान के बारे में

गूगल पर अगर आप कभी भी ऐसी संस्था के बारे में सर्च करते हैं, लगातार उसके कॉन्टेक्ट में रहते हैं जिन संस्थाओं पर बैन लगा हुआ है। तो आपका जेल जाना निश्चित है। बैन संस्थाओं जैसे- 'हाऊ टू जॉइन आईएसआईएस' और 'हाऊ टू अटैक अ एयरक्राफ्ट' जैसी चीजों के बारे में सर्च करना भारी पड़ सकता है।

गूगल पर गर्भपात के बारे में

गूगल पर अगर आप कभी भी गर्भपात (abortion) करने के बारे में सर्च करते हैं तो ये भी गलत है। गूगल पर कई लोग 'हाऊ टू अबॉर्ट' (how to abort) लिखकर सर्च करते हैं, पर ये गलत है। इन तरीकों के बारे में आपको कई नुख्से भी मिल जाएंगी, लेकिन उनसे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

गूगल पर शॉपिंग ऑफर्स के बारे में

गूगल पर कई लोग कुछ सामानों को खरीदने के लिए शॉपिंग ऑफर्स के बारे में सर्च करते हैं। इन पर जाने से पहले आपको कई फ्रॉड वेबसाइट आपको झांसे में फंसा लेती हैं। जिससे आपको परेशानी की सामना करना पड़ सकता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story