Instagram New Features: इंस्टाग्राम लाया कमाल का फीचर, Notes का बदला अंदाज

Instagram New Features: यूजर्स के लिए समय समय पर नया नया फीचर लाता रहता है। इंस्टा हाल ही में अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लाया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 23 July 2024 5:07 AM GMT
Instagram
X

Instagram 

Instagram New Features: Instagram अपने यूजर्स के लिए समय समय पर नया नया फीचर लाता रहता है। इंस्टा हाल ही में अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लाया है। जो इंस्टाग्राम नोट्स से जुड़ा है। बता दें कि, इंस्टाग्राम ने नोट्स से जुड़े कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं इंस्टाग्राम के नए अपडेट्स के बारे में विस्तार से:

इंस्टाग्राम लाया नोट्स से जुड़ा शानदार फीचर (Instagram New Features Related To Notes):

Instagram अपने यूजर्स के लिए साल 2022 में नोट्स फीचर को पेश किया था। इस नोट्स में यूजर्स कुछ टेक्‍सट लिख सकते हैं। नोट्स को 24 घंटे तक देख सकते हैं। इस नोट्स को आपके दोस्‍त पढ़ और देख सकते हैं। Instagram ने इसमें कुछ अपडेट किया था, कुछ समय पहले नोट्स में गाने लगाने का ऑप्‍शन मिल रहा था। तब से यूजर्स अपने पसंद का गाना नोट्स में लगाते हैं।


Instagram ने एक बार फिर नोट्स (Instagram Notes Update) में एक नया फीचर अपडेट किया है। इस नए फीचर के जरिए Instagram की किसी भी रील पर अब यूजर्स सीधे टेक्‍सट लिख सकते हैं। इस लिखे गए टेक्‍सट पर आपके दोस्‍त रिप्‍लाई दे सकते हैं। आपके दोस्त आसानी से ये देख सकते हैं कि, आपने रील पर क्‍या टेक्स्ट लिखा है। कोई भी यूजर्स इस नए फीचर को यूज कर सकता है।

दरअसल Instagram Notes में Reel वाला फीचर पेश होने के बाद ये यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इस फीचर की मदद से सभी यूजर्स अपनी रील पर कुछ ना कुछ लिख सकते हैं। इसके अलावा रील पर लगाए गए टेक्‍सट पर दोस्‍तों (Instagram Notes Update) के फनी रिप्‍लाई भी देख सकते हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम “कटआउट” नामक एक नया फीचर पेश कर रहा है। ये फीचर यूजर्स को अपनी तस्वीरों में मौजूद वस्तुओं से स्टिकर बनाने में मदद करता है, जो iOS पर स्टिकर फीचर के समान है। इन स्टिकर को इंस्टाग्राम स्टोरीज या रील्स पर शेयर कर सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story