×

Jio और Airtel यूजर्स को लग सकता है झटका, महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान्स

Jio Airtel Recharge Plans: जियो और एयरटेल यूजर्स की परेशानी बढ़ सकती है। कंपनी अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर सकती हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 16 Jan 2024 2:53 PM GMT
Jio और Airtel यूजर्स को लग सकता है झटका, महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान्स
X

Jio Airtel Recharge Plans: जियो और एयरटेल यूजर्स की परेशानी बढ़ सकती है। कंपनी अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर सकती हैं। दरअसल Jio और Airtel के बीच अक्सर टक्कर देखने को मिली है। हर चीज को लेकर दोनों कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देती रहती हैं। अब 2024 में कुछ महीने बाद जियो और एयरटेल अनलिमिटेड 5G Data Plan को खत्म कर सकती हैं। कंपनियां इन प्लान्स की कीमत 5-10% तक बढ़ा सकती है।

Jio और Airtel के रिचार्ज प्लान्स होंगे महंगे

दरअसल Jio और Airtel ने अपनी 5G सर्विसेस को रोलआउट किया है। 5G सर्विस रोलआउट के बाद कंपनियों ने अपनी सर्विसेस की कीमत में फिलहाल इजाफा नहीं किया है। एयरटेल कंपनी ने अपने मिनिमम रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाई थी, लेकिन पूरे लाइन-अप में बदलाव नहीं किया है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनियां अपनी सर्विसेस को 5 से 10 परसेंट महंगी कर सकती है। इसका बड़ा कारण 5G सर्विस का रोलआउट है। दरअसल Jio और Airtel 5G कनेक्टिविटी के लिए अलग प्लान ला सकते हैं। इन प्लान्स की कीमत रेगुलर 4G रिचार्ज प्लान के मुकाबले 5 से 10 परसेंट ज्यादा हो सकता है। दोनों कंपनियां अपने 5G प्लान्स को साल 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है।


वहीं कंपनियां स्टैंडर्ड 4G प्लान्स के मुकाबले 30 परसेंट ज्यादा डेटा प्रदान करेंगी। ऐसे में कंपनी मौजूदा 4G प्लान्स की कीमत बढ़ा सकती है। बता दें भारत में कंपनियों ने एक साल के अंदर 10 करोड़ यूजर्स जोड़ लिए हैं। वहीं नए प्लान्स के बाद यूजर्स को 5G डेटा के लिए पैसे खर्च करने होंगे। यूजर्स को अभी अनलिमिटेड 5G डेटा फ्री में मिल रहा है। हालांकि, दोनों कंपनियों में से किसी ने भी रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं दी है। ऐसे में कह सकते हैं कि अगर कंपनियां रिचार्ज प्लांस महंगे करती है तो यह यूजर्स के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story