×

LG Ultra PC 17, Ultra PC 16 (2022) लैपटॉप का दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस, जानें दाम और फीचर्स

LG Ultra PC 17, Ultra PC 16 (2022) Laptop: LG ने Ultra सीरीज के दो नए लैपटॉप Ultra PC 17 और Ultra PC 16 (2022) को लांच कर दिया है। यह दोनों लैपटॉप दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 21 Sep 2022 11:38 AM GMT
LG Ultra PC 17 Ultra PC 16 (2022) Laptop
X

LG Ultra PC 17 Ultra PC 16 (2022) Laptop (Image Credit : Social Media)

LG Ultra PC 17, Ultra PC 16 (2022) Laptop Price: टेक कम्पनी LG ने अपने दो नवीनतम लैपटॉप Ultra PC 17 और Ultra PC 16 (2022) को अमेरिका में लांच कर दिया है। यह दोनों नवीनतम लैपटॉप हाई स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं जिसमें LG Ultra PC 16 (2022) AMD Ryzen 7 5825U प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे AMD Radeon Vega GPU के साथ जोड़ा गया है। साथ ही इस नवीनतम लैपटॉप में 16GB LPDDR4 रैम और 1TB तक SSD मिलता है। वहीं, LG Ultra PC 17 लैपटॉप 12वीं पीढ़ी के Intel Core i7 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे Nvidia GeForce RTX 3050 Ti GPU के साथ जोड़ा गया है। इस नवीनतम लैपटॉप में 16GB DDR5 रैम और 512GB SSD है।

LG Ultra PC 16 (2022) Specifications

LG Ultra PC 16 (2022) लैपटॉप का माप कंपनी के अनुसार 356 x 248.4 x 16.3 मिमी और वजन लगभग 1.64 किलोग्राम है। लैपटॉप में सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर और केंसिंग्टन लॉक की सुविधा है। इसमें दो यूएसबी 3.2 जेन 1 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप सी 3.2 जेन 1 पोर्ट, एक थंडरबोल्ट 4 पोर्ट और एक एचडीएमआई वी2 पोर्ट है। इसमें 16GB LPDDR4X रैम और 1TB तक SSD डुअल स्लॉट के साथ मिलता है। लैपटॉप AMD Ryzen 7 5825U प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे AMD Radeon Vega GPU के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक सटीक टच पैड भी मिलता है। यह 72Whr की बैटरी पैक करता है।

LG Ultra PC 16 (2022) में बेहतरीन ग्राफिक एक्सपीरियंस के लिए WUXGA 1,920x1,200 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 250 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 16 इंच का एंटी-ग्लेयर IPS डिस्प्ले है। डिस्प्ले सेटअप के साथ आपको गेम खेलने अथवा मूवी देखने के दौरान एक बेहतरीन ग्राफिक आउटपुट मिलता है। एलजी का नवीनतम लैपटॉप Windows 11 पर चलता है। लैपटॉप डुअल माइक्रोफोन सेटअप के साथ एचडी रेजोल्यूशन वेबकैम को स्पोर्ट करता है। इसमें DTS:X Ultra सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप भी मिलता है। एलजी के नए अल्ट्रा पीसी 16 (2022) लैपटॉप में न्यूमेरिक कीपैड के लिए तीन कॉलम के साथ एक पूर्ण आकार का कीबोर्ड है। कनेक्टिविटी के लिए एलजी अल्ट्रा पीसी 16 (2022) में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ v5.1 और वाई-फाई 6 सपोर्ट है।

LG Ultra PC 17 Specifications

LG Ultra PC 17 लैपटॉप का माप 381 x 273.8 x 19.8 मिमी और वजन लगभग 1.95 किलोग्राम है। यह DTS:X Ultra सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप को भी स्पोर्ट करता है और इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। परफॉर्मेंस के मामले में यह काफी दमदार लैपटॉप है, इसमें Nvidia GeForce RTC 3050 Ti GDDR6 4GB GPU के साथ 12वीं पीढ़ी का Intel Corw i7 प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप में दो स्लॉट के साथ 16GB DDR5 रैम और डुअल स्लॉट के साथ 512GB SSD है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है।

LG Ultra PC 17 लैपटॉप 350 निट्स पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर सरगम ​​​​के 99 प्रतिशत कवरेज सपोर्ट के साथ 17-इंच IPS डिस्प्ले है जो WQXGA 2,560x1,600 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन से लैस है। यह नवीनतम लैपटॉप Windows 11 पर चलता है। कंपनी के अनुसार इसका नया लैपटॉप 80Whr की बैटरी पैक करता है। LG Ultra PC 17 में एक पूर्ण आकार का बैकलिट कीबोर्ड है जिसमें संख्यात्मक कुंजियों के लिए चार कॉलम और एक सटीक टच पैड है। लैपटॉप में डुअल माइक्रोफोन सेटअप के साथ एचडी रेजोल्यूशन वेब कैमरा है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.1, वाई-फाई 6ई, दो यूएसबी 3.2 जेन 2 पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेन 1 पोर्ट, दो यूएसबी 4 टाइप-सी पोर्ट और एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट सपोर्ट है।

LG Ultra PC 17, Ultra PC 16 (2022) Price, Availability

LG Ultra PC 16 (2022) चारकोल ग्रे कलर ऑप्शन में आता है और यूएस में की कीमत 999 डॉलर (करीब 79,600 रुपये) और 1,299 डॉलर (करीब 1,03,600 रुपये) के बीच है। हालाँकि, लैपटॉप का 1TB SSD संस्करण वर्तमान में कंपनी की वेबसाइट पर $ 1,899.99 (लगभग 1,51,400 रुपये) के मूल्य टैग के साथ सूचीबद्ध है। LG Ultra PC 17 लैपटॉप केवल एक ही वेरिएंट में आता है। यूएस में इसकी कीमत 1,599 डॉलर (करीब 1,27,500 रुपये) रखी गई है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story