×

Microsoft Update: Windows 11 का बड़ा अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे कई फायदें

Microsoft Windows 11: माइक्रोसॉफ्ट ने अपने विंडोज 11 (Windows 11) ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिसका नाम Moments 5 है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 5 March 2024 6:20 AM GMT
Microsoft Update: Windows 11 का बड़ा अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे कई फायदें
X

Microsoft Windows 11: माइक्रोसॉफ्ट अक्सर अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए नए नए अपडेट्स करता रहता है। अब एक बार फिर कंपनी ने अपने विंडोज 11 (Windows 11) ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिसका नाम Moments 5 है। इस अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं।

यूजर के लिए यह अपडेट काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन ध्यान दें, अभी सारे फीचर्स एक साथ काम नहीं करेंगे। यूजर्स को कुछ नए फीचर्स के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना होगा।


Windows 11 हुआ और भी ज्यादा स्मार्ट

नए अपडेट के मुताबिक, Copilot में अब यूजर थर्ड-पार्टी सर्विसेज जैसे OpenTable और Instacart को जोड़ सकेंग। अब इनकी मदद से यूजर सीधे Copilot से डिनर रिजर्वेशन कर सकेंगे या खाना भी ऑर्डर कर सकेंगे। इतना ही नहीं आने वाले महीनों में Shopify, Klarna और Kayak जैसे सर्विसेज़ के प्लगइन्स भी इसमें मिलने वाले हैं। बता दें Copilot को अब आप अपने आवाज से भी कंट्रोल कर सकेंगे।

वहीं विंडोज 11 में अब "Voice Access" फीचर और अब भी ज्यादा बेहतर हो गया है। इसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर को सिर्फ आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही अब आप अपनी आवाज से कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, माउस क्लिक कर सकते हैं और ऐप्स को भी खोल सकते हैं। इतना ही नहीं अब आप अपनी खुद की कस्टम वॉयस शॉर्टकट भी बना सकते हैं। इसके अलावा अब आप कई मॉनिटर पर काम करते समय भी सिर्फ आवाज से कमांड देकर उन्हें कंट्रोल कर सकते हैं।

विंडोज 11 में विजेट्स को भी अपडेट कर दिया गया है। जिसके बाद अब आप अपने पसंदीदा विजेट्स को एक साथ रख सकते हैं। अब आप फोटो, पेंट, वॉट्सऐप और मैसेंजर जैसे ऐप्स में भी Windows Ink का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आप स्क्रीन पर लिख सकेंगे।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story