Moto G Stylus 2025: तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगा ये फोन, जानें कीमत

Moto G Stylus 2025 Price: मोटोरोला अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Moto G Stylus 2025 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है।Moto G Stylus 2025 के लॉन्च होने से पहले ही डीटेल्स लीक हो गई है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 26 Aug 2024 4:46 AM GMT
Moto G Stylus 2025
X

Moto G Stylus 2025 

Moto G Stylus 2025 Price: मोटोरोला अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Moto G Stylus 2025 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। Moto G Stylus 2025 फोन के लॉन्च होने से पहले ही इस फोन की डीटेल्स लीक हो गई है। दरअसल माय स्मार्ट प्राइस ने अपकमिंग स्मार्टफोन Moto G Stylus (2025) की एक्सक्लूसिव रेंडर इमेज को शेयर की है। ये फोन Kanas XT251V मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। इस फोन के सभी फीचर्स काफी तगड़े होंगे। तो ऐसे में आइए जानते हैं Moto G Stylus (2025) के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से:

Moto G Stylus (2025) के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Moto G Stylus (2025) Features, Launch Date And Price):

Moto G Stylus (2025) के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Moto G Stylus (2025) Features, Launch Date And Price) की बात करें तो ये फोन कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इस फोन की डिजाइन की बात करें तो, Moto G Stylus (2025) में बदलाव वीगन लेदर फिनिश से जुड़ा हो सकता है। इस फोन के फ्रंट में पंच-होल कटआउट डिजाइन और स्क्रीन पर पतले बेजेल्स मिल सकते हैं। वहीं इस फोन के राइट साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं।


उम्मीद जताई जा है कि, स्टाइलस होल्डर पहले मॉडल की तरह इस डिवाइस के निचले भाग में मिल सकता है। इस फोन के बैक पैनल पर डुअल-कैमरा सेटअप और टॉप लेफ्ट कार्नर पर चौकोर मॉड्यूल दिया जा सकता है। इस फोन के पीछे की सेंटर में मोटो का लोगो भी हो सकता है। कलर की बात करें तो, रेंडर में ये फोन ब्लू ऑप्शन में लॉन्च हुआ है।

हालांकि, Moto G Stylus (2025) फिलहाल भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है। ये फोन अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, जर्मनी और यूके जैसे देशों में सेल के लिए पहले उपलब्ध होने वाला है। वहीं, इस फोन के 2025 से पहले भारत में आने की उम्मीद भी काफी कम है।

Moto G Stylus (2024) के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो मोटो जी स्टाइलस (2024) में 6.7 इंच का pOLED 120Hz डिस्प्ले मिल सकता है। ये फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो GPU को सपोर्ट करता है। कैमरा की बार करें तो इस फोन में बैक पैनल पर 50MP + 13MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का लेंस दिया गया है। बैटरी और चार्जिंग के लिए Moto G Stylus (2024) में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है।

Moto G Stylus (2024) की कीमत (Moto G Stylus (2024) Price):

Moto G Stylus (2024) की कीमत (Moto G Stylus (2024) Price) की बात करें तो इस फोन की कीमत को लेकर फिल्हाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story