×

शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ Moto G Stylus 5G, जानें Review

Moto G Stylus 5G: कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G Stylus 5G को लॉन्च कर दिया है, जो देखने में बेहद शानदार है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 11 May 2024 7:15 AM GMT (Updated on: 11 May 2024 7:17 AM GMT)
शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ Moto G Stylus 5G, जानें Review
X

Moto G Stylus 5G: मोटोरोला अपने शानदार डिजाइन वाले फोन के कारण काफी पॉपुलर है। कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G Stylus 5G को लॉन्च कर दिया है, जो देखने में बेहद शानदार है। Moto G Stylus 5G (2024) में 6.7-इंच pOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा भी इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन भी काफी शानदार है।

बता दें कि, मोटोरोला के प्रोडक्ट्स को मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। पिछले साल इस माह यानी मोटो जी स्टाइलस (2023) को मई 2023 में लॉन्च किया था। अब एक बार फिर इस साल मई माह में कंपनी ने Moto G Stylus 5G (2024) को लॉन्च किया है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Moto G Stylus 5G (2024) का रिव्यू, फीचर्स और कीमत के बारे में:

Moto G Stylus 5G (2024) के रिव्यू और फीचर्स (Moto G Stylus 5G (2024) Review And Features):

Moto G Stylus 5G (2024) के रिव्यू और फीचर्स की बात करें तो इस फोन में यूजर्स को स्टीरियो स्पीकर मिलता है। दरअसल Moto G Stylus 5G (2024) में एक स्टाइलस फोन है। इस फोन को फ्लैट-स्क्रीन के साथ बेज शेड में लॉन्च किया गया है। Moto G Stylus 5G (2024) के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा यूनिट मिलता है। इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Moto G Stylus 5G (2024) में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच pOLED डिस्प्ले मिलता है। ये हैंडसेट स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है। इस फोन में 8जीबी रैम और 256 GB स्टोरेज मिलता है।


Moto G Stylus 5G 2024 की कीमत (Moto G Stylus 5G 2024 Price)

Moto G Stylus 5G (2024) की कीमत की बात करें तो इस फोन को $399.99 (करीब 33,000 रुपए) में पेश किया गया है। जो 30 मई से अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

बता दें कि, Moto G Stylus 5G (2024) का कुछ फीचर्स Moto G Stylus 5G (2023) जैसा है। दरअसल Moto G Stylus 5G (2023) को पिछले साल मई में $399.99 (करीब 33,100 रुपए) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। ये फोन 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 5G SoC पर चलता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story