×

मोटोरोला कंपनी ने लॉन्च कर दी स्मार्टवॉच, जानें फिटनेस और हेल्थ से जुड़े खास फीचर्स

Motorola Smartwatch 360 : मोटोरोला कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए Moto 360 3 rd जनरेशन स्मार्टवॉच लॉन्च कर दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 21 May 2021 10:00 AM GMT
Moto 360 3 rd जनरेशन स्मार्टवॉच
X

Moto 360 3 rd जनरेशन स्मार्टवॉच(फाइल फोटो सौ. से सोशल मीडिया)

Motorola Smartwatch 360 : मोटोरोला कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए Moto 360 3 rd जनरेशन स्मार्टवॉच लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह वॉच फ्लिपकार्ट कंपनी (Flipkart Company) पर दर्ज कर दी गई है। मोटोरोला कंपनी की यह वॉच यूनिसेक्स डिजाइन के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच लॉन्च करने का मकसद आउटडोर और इनडोर फिटनेस ऐक्टिविटीज को ट्रैक करना है।

Moto 360 3 rd जनरेशन स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में इस स्मार्टवॉच की कीमत 19, 999 रुपये रखी गई है। इस वॉच को कंपनी 2 साल वारंटी पर दे रही है। अभी कंपनी ने इस वॉच की सेल डेट का खुलासा नहीं किया है। जानते हैं इस स्मार्टवॉच के लेटेस्ट फीचर्स के बारे में।

Moto 360 स्मार्टवॉच फीचर्स

मोटोरोला कंपनी की Moto 360 3 rd जनरेशन स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस वॉच में 1.2 इंच की एमोलेड टच स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। इस वॉच में स्क्रैच रेजिस्टेंट सर्कुलर डायल और इसके साथ ही स्टेनलेस स्टील केस दिया गया है। यह लेदर और रबर स्ट्रैप्स के साथ आती है। मोटोरोला की यह वॉच एंड्रॉइड और ios दोनों डिवाइस क लिए तैयार है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई - फाई , ब्लूटूथ 4.2 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


फिटनेस और हेल्थ से जुड़े फीचर्स

मोटो 360 3 rd जनरेशन की इस वॉच में कई फिटनेस और हेल्थ से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टवॉच हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्टेप काउंट के साथ कैलोरी भी काउंट कर सकती है। इसके अलावा इस वॉच में कैलेंडर के लिए अलार्म सेट करने की भी सुविधा दी गई है। आपको बता दें कि इसके साथ टेक्स्ट, सोशल मीडिया, और ईमेल जैसी सुविधा दी गई है।

Shraddha

Shraddha

Next Story