×

Motorola Razr 50 Ultra: शानदार फीचर्स के साथ फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च

Motorola Razr 50 Ultra Price: भारत में मोटोरोला के फोन को काफी पसंद किया जाता है। कंपनी हर माह अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करती है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 25 Jun 2024 7:15 AM GMT
Motorola Razr 50 Ultra
X

Motorola Razr 50 Ultra

Motorola Razr 50 Ultra Price: भारत में मोटोरोला के फोन को काफी पसंद किया जाता है। कंपनी हर माह अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करती है। एक बार फिर मोटोरोला अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola Razr 50 Ultra को लेकर चर्चा में है। इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

दरअसल कंपनी ने ये पुष्टि कर दी है कि, अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola रेजर 50 अल्ट्रा सीरीज को 25 को चीन में लॉन्च करेगी। इस सीरीज के तहत दो मॉडल- रेजर 50 और रेजर 50 अल्ट्रा को शामिल किया जाएगा। हालांकि, इस फोन के लॉन्च से ठीक पहले अमेजन ने खुलासा किया है कि, मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा भारत में जल्द लॉन्च होगा। तो ऐसे में आइए जानते हैं Motorola Razr 50 Ultra के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से:

Motorola Razr 50 Ultra के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Motorola Razr 50 Ultra Features, Launch Date And Price):

Motorola Razr 50 Ultra के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की बात करें तो ये फोन कई तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है। Motorola Razr 50 Ultra फोन कई एडवांस फीचर्स से लैस हौगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में इंटेलिजेंट ऑटोफोकस, एआई सुपरजूम, एआई मैजिक कैनवस और अन्य कई एआई फीचर्स मिलते हैं।


Motorola Razr 50 Ultra के अन्य संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 2640 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। इस फोन में 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। ये फोल्डेबल फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

Motorola Razr 50 Ultra का कैमरा काफी अच्छा है। इस फोन में पीछे की ओर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। ये फोन 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट फेसिंग शूटर हो सकता है।

Motorola Razr 50 Ultra का बैटरी बैकअप भी काफी तगड़ा है। इस फोन में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी मिल सकता है। बता दें कि, मोटोरोला के हैलो UI के साथ लेटेस्ट Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है।

Motorola Razr 50 Ultra के लॉन्च डेट की बात करें तो भारत में इस फोन के लॉन्च की तारीख की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि, चीन में लॉन्च होने के बाद भारत में इस फोन को लॉन्च को लेकर कुछ आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra की संभावित कीमत (Motorola Razr 50 And Motorola Razr 50 Ultra Price):

Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra (Motorola Razr 50 And Motorola Razr 50 Ultra Price In India) की कीमत की बात करें तो मोटोरोला रेजर 50 की कीमत EUR 899 (80,460 रुपए) के आसपास हो सकती है जबकि टॉप- रेजर 50 अल्ट्रा की कीमत 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 1,199 (107,310 रुपए) होने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, भारतीय कीमतें कम होने की भी संभावना है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story