×

Rummy in India: भारत में रमी के कानूनी पहलुओं को समझें

Rummy in India: यह जानकारी रमी खेल को पसंद करने वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकती है इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े...

Newstrack          -         Network
Published on: 10 March 2025 2:41 PM IST
Navigating the legal landscape of Rummy in India
X

Navigating the legal landscape of Rummy in India

Rummy in India: हमारे भारत देश में रमी एक बहुत लोकप्रिय कार्ड गेम है, जिसे लाखों लोग खेलते है और इस खेल को पसंद करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह खेल भारत मे कानूनी है? क्या ऑनलाइन रमी खेलना सुरक्षित है? तो दोस्तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे Navigating the legal landscape of Rummy in India यानि भारत में रमी के कानूनी पहलुओं को विस्तार से समझेंगे। यह जानकारी रमी खेल को पसंद करने वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकती है इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

भारत में रमी का कानूनी दर्जा

रमी के खेल को पारंपरिक रूप से घरों और क्लबों में खेला जाता था, लेकिन अब ऑनलाइन रमी को MPL जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने इसे और लोकप्रिय बना दिया है। कई लोगों के मन मे यह शंका होती है कि ऑनलाइन रमी भारत मे खेलना कानूनी है या नहीं। तो आपको बता दें की रमी एक कौशल का खेल है, भारत में किसी खेल को कानूनी मान्यता मिलने का एक बड़ा आधार यह है कि वह कौशल का खेल हो।

उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि रमी एक "कौशल आधारित खेल" है, इसलिए इसे किसी अन्य श्रेणी में नहीं रखा जा सकता और यह पूर्ण रूप से लीगल है खेलना।

इसे खेलने के कुछ शर्ते व नियम होते है बस आपको इन बातों का ध्यान रखना होता है और अपनी ज़िम्मेदारी से खेलना होता है।

भारत में रमी को लेकर प्रमुख कानूनी विवाद

आज भारत में कई ऑनलाइन रमी प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं, जो रियल मनी गेमिंग (RMG) और फ्री टू प्ले मोड दोनों में खेलने की सुविधा देते हैं। इस खेल के प्रति बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही सरकार और कानूनी संस्थाओं का ध्यान इस पर गया है, और इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा शुरू हुई।

भारत में ऑनलाइन गेमिंग के लिए कोई एकीकृत केंद्रीय कानून नहीं है। यह मामला राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आता है, और हर राज्य अपने अनुसार नियम और प्रतिबंध तय करता है। कुछ राज्य सरकारों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, इसलिए अलग-अलग राज्यों में इसके नियम अलग हैं, कुछ राज्यों ने रमी को कानूनी मान्यता दी है, जबकि कुछ राज्यों ने इसे प्रतिबंधित कर दिया है और कुछ राज्यों में इसे लेकर कानूनी असमंजस बना हुआ है।

भारत में कई बार ऑनलाइन रमी को लेकर विवाद हुए हैं, लेकिन अदालतों ने बार-बार यह फैसला दिया कि रमी कोई अवैध खेल नहीं है।

क्या रमी खेल गैम्बलिंग या सट्टेबाजी की श्रेणी में आता है?

भारत में जुआ को आमतौर पर "भाग्य आधारित खेल" के रूप में देखा जाता है, जबकि रमी को "कौशल आधारित खेल" माना गया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने कई फैसलों में यह स्पष्ट किया है कि रमी पूरी तरह से भाग्य पर निर्भर नहीं करता, बल्कि इसमें खिलाड़ी की रणनीति और गणना का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि रमी पूरी तरह से कौशल-आधारित खेल है और इसे जुआ नहीं माना जा सकता।

भारत में लीगल रूप से रमी की स्थिति

सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867: भारत में सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए पब्लिक गैंबलिंग एक्ट, 1867 लागू किया गया था। हालांकि, यह कानून "कौशल आधारित खेलों" पर लागू नहीं होता है।

कौशल आधारित खेलों की कानूनी स्थिति: कई राज्यों ने सट्टेबाजी के अपने कानून बनाए हैं, लेकिन कौशल-आधारित खेलों को अक्सर सट्टेबाजी की श्रेणी से बाहर रखा जाता है।

उच्चतम न्यायालय का फैसला और इसकी भूमिका: सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट 1968 और 1996 में स्पष्ट किया था कि रमी "कौशल का खेल" है, इसलिए इसे सट्टेबाजी की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।

ऑनलाइन रम्मी प्लेटफॉर्म और उनकी वैधता: ऑनलाइन रमी प्लेटफॉर्म कानूनी रूप से वैध हैं, बशर्ते वे कौशल-आधारित खेलों के नियमों का पालन करें।

साइबर कानूनों के तहत रमी की स्थिति: भारत में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत ऑनलाइन गेमिंग को नियंत्रित किया जाता है। जब तक यह गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म कानूनी मानकों का पालन करते हैं, तब तक इन्हें प्रतिबंधित नहीं किया जाता।

कौशल या भाग्य का खेल: रमी में जीतने के लिए केवल भाग्य की नहीं, बल्कि रणनीति, गणना और तर्कशक्ति की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि भारतीय न्यायपालिका ने इसे कौशल-आधारित खेल के रूप में मान्यता दी है।

रमी खेलने के लिए कानूनी नियम और शर्तें

• केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग ऑनलाइन रमी खेल सकते हैं।

• ऑनलाइन रमी प्लेटफॉर्म्स को अपने यूजर्स के केवाईसी (KYC) को पूरा करना आवश्यक होता है।

• अगर कोई खिलाड़ी ऑनलाइन रम्मी से पैसे कमाता है, तो उसे आयकर (Income Tax) भरना आवश्यक होता है।

• ऑनलाइन रम्मी प्लेटफॉर्म्स को जीएसटी (GST) देना पड़ता है।

• 10,000 रुपये से अधिक की जीत पर 30% टीडीएस (TDS) काटा जाता है।

सुरक्षित रमी खेलने की टिप्स

यदि आप ऑनलाइन रमी खेलना चाहते हैं, तो इन महत्वपूर्ण बिंदुओं का ध्यान रखें:

• केवल प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त और लाइसेंस प्राप्त प्लेटफॉर्म को ही चुनें।

• जिम्मेदारी से खेलें और गेमिंग की लत से बचें।

• खेल से पहले ही बजट निर्धारित करें।

• कराधान (Taxation) के नियमों को समझें।

• यदि आप प्रतिबंधित राज्यों में रहते हैं, तो वहां रमी न खेलें।

• खेल मे ब्रेक लेते रहें।

• रम्मी खेलते समय लत से बचने के लिए हमेशा सीमित समय तक ही खेलें।

निष्कर्ष

भारत में रमी का कानूनी दर्जा स्पष्ट रूप से कौशल-आधारित खेल के रूप में स्वीकार किया गया है। अगर आप ऑनलाइन रमी खेलना चाहते हैं, तो आपको अपनी जिम्मेदारी से खेलना चाहिए। तो दोस्तो अभी इस पोस्ट के माध्यम से भारत मे रमी खेल के सभी कानूनी पहलुओ की जानकारी हमने आपके समक्ष प्रस्तुत की है, आशा करते है इस जानकारी से आपको यह खेल और बेहतर समझने मे मदद मिली होगी। पोस्ट के अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद।

Admin 2

Admin 2

Next Story