×

Nokia G42 5G Pink Colour Variant: लड़कियों का होगा दिल खुश, Nokia लॉन्च करेगा पिंक कलर स्मार्टफोन

Nokia G42 5G Pink Colour Variant: Nokia G42 5G को पिछले महीने भारत में दो रंग विकल्पों सो पर्पल और सो ग्रे में लॉन्च किया गया था।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 10 Oct 2023 9:52 AM GMT
Nokia G42 5G Pink Colour Variant
X

Nokia G42 5G Pink Colour Variant(photo-social media)

Nokia G42 5G Pink Colour Variant: Nokia G42 5G को पिछले महीने भारत में दो रंग विकल्पों सो पर्पल और सो ग्रे में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन को अलग कलर ऑप्शन में पेश कर रही है। इसके अलावा, उन्होंने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक नया स्टोरेज वेरिएंट भी पेश करने का संकेत दिया है। लड़कियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस पिंक कलर वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा, जो दिखने काफी क्यूट और सुन्दर है।

यहां देखें Nokia G42 5G का नया रंग और स्टोरेज वैरिएंट टीज़

एक्स के माध्यम से, कंपनी ने खुलासा किया है कि स्मार्टफोन जल्द ही भारत में गुलाबी रंग विकल्प में उपलब्ध होगा। Nokia G42 5G वर्तमान में एकमात्र 6GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है। टीज़र के अनुसार, फोन 16GB+256GB तक स्टोरेज विकल्प भी पेश करेगा। कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि नया रंग और स्टोरेज वेरिएंट भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कब उपलब्ध होगा। कंपनी द्वारा कीमत और उपलब्धता का डिटेल अभी तक सामने नहीं आया है।

जाने Nokia G42 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Nokia G42 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट, गोरिल्ला ग्लास 3 और सेल्फी शूटर के लिए वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.56-इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले है।

चिपसेट: फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ SoC द्वारा संचालित है जिसे ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो GPU के साथ जोड़ा गया है।

रैम और स्टोरेज: 4GB/6GB रैम और 128GB स्टोरेज जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है। 5GB वर्चुअल रैम सपोर्ट है।

ओएस: Nokia G42 बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 13 ओएस को बूट करता है।

कैमरा: 50MP का मुख्य कैमरा, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ मॉड्यूल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 8MP का शूटर है।

बैटरी: 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी है।

कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story