OnePlus Ace 5 Price in India: धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा ये फोन, डीटेल्स लीक

OnePlus Ace 5 Price in India 2024: OnePlus अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 5 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 6 Sep 2024 4:42 AM GMT
OnePlus Ace 5
X

OnePlus Ace 5 

OnePlus Ace 5 Price: OnePlus अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 5 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। दरअसल OnePlus Ace 5 सीरीज के फीचर्स टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी से अनुवादित) ने वीबो ने पोस्ट शेयर कर दी है। इस लीक रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस ऐस 5 सीरीज में 1.5K रिजॉल्यूशन मिलने वाला है। इस फोन में चारों तरफ अल्ट्रा-स्लिम बेजेल के साथ कस्टमाइज्ड BOE X2 8T LTPO फ्लैट डिस्प्ले भी मिल सकता है। इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भी काफी तगड़े हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं OnePlus Ace 5 के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से:

OnePlus Ace 5 के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (OnePlus Ace 5 Features And Price):

OnePlus Ace 5 के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (OnePlus Ace 5 Features, Launch Date And Price) की बात करें तो ये फोन कई तगड़े फीचर्स के साथ आ सकता है। वनप्लस ऐस 5 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट यूजर्स को दिया जा सकता है। इस फोन के प्रो वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों ही स्मार्टफोन में हाई-डेंसिटी 6,000mAh की बैटरी भी मिल सकती है।

वनप्लस ऐस 5 और ऐस 5 प्रो के कैमरे की बात करें तो इन दोनों ही फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिल सकता है। हालांकि, इन दोनों ही हैंडसेट में पेरिस्कोप शूटर होने की संभावना नहीं है। सुरक्षा के लिए, इन दोनों ही मॉडल में अल्ट्रा-थिन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकती है। इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भी काफी अच्छे और तगड़े हैं।


वनप्लस ऐस 5 लाइनअप में राइट-एंगल मेटल मिडिल फ्रेम यूजर्स को दिया जा सकता है। प्रो वेरिएंट में चैम्फर्ड एज के साथ ग्लास-सिरेमिक बॉडी मिलने की बात सामने आई है। वनप्लस ऐस 5 में 6.78-इंच 8T LTPO स्क्रीन दी जा सकती है। ये फोन 1.5K पिक्सल रिजॉल्यूशन और माइक्रो-कर्वचर डिजाइन के साथ आ सकता है। वनप्लस ऐस 5 को 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200mAh की बड़ी डुअल-सेल बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Ace 5 के लॉन्च डेट और कीमत की बात करें तो अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि, कंपनी जल्द ही इस फोन के बारे में जानकारी दे सकती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story