×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में मिलेगा ये धांसू फीचर, जानें कीमत

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G: वनप्लस जल्द ही अपने इस फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स देने वाली है।

Anupma Raj
Published on: 24 May 2024 10:30 AM GMT (Updated on: 24 May 2024 10:30 AM GMT)
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G
X

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G: वनप्लस अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने को लेकर चर्चा में है। कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को जल्द लॉन्च करेगी। इस फोन में यूजर्स को कई धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। इस स्मार्टफोन के अलावा कंपनी अपने एक और स्मार्टफोन OnePlus Nord 4 को भी भारत में लॉन्च कर सकती है। दरअसल वनप्लस के इन दोनों ही स्मार्टफोन को भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है।

दरअसल OnePlus Nord CE 4 के बाद कंपनी भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि, भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर इस फोन को लिस्ट किया गया है। कुछ रिपोर्ट की मानें तो, वनप्लस के ये दोनों फोन अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकता है। इस फोन के फीचर्स काफी तगड़े होंगे। तो आइए जानते हैं OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में:


OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत (OnePlus Nord CE 4 Lite 5G Features, Launch Date And Price):

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत की बात करें तो इस फोन में कंपनी कई तगड़े फीचर्स देगी। OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में बेहतर प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। Oneplus Nord 4 Lite 5G में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। ये स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च हो सकता है। Oneplus Nord CE 4 Lite 5G को सिंगापुर के IMDA वेबसाइट पर भी देखा गया है, जहां फोन के कई फीचर्स सामने आ गए हैं।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के बैटरी (OnePlus Nord CE 4 Lite 5G Battery) की बात करें तो इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है।

OnePlus Nord CE 4 Lite फोन Android 14 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम कर सकता है। OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के कैमरे (OnePlus Nord CE 4 Lite 5G Camera) की बात करें तो इस फोन में 108MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, फोन के कैमरा समेत अन्य डिटेल्स के बारे में अभी तक कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

इस फोन के अलावा कंपनी OnePlus Nord 4 5G को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। वनप्लस का ये स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 3V का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। इस फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप के अलावा 50MP का मेन OIS कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। ये फोन Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर पर काम कर सकता है। इस फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। वनप्लस का ये फोन Android 14 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करने वाला है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story