×

5G Launched: पीएम मोदी ने दिल्ली से ऑपरेट की स्वीडन में मौजूद कार, 5G तकनीक से संभव हुआ यह कमाल

5G Launched: भारत आज शनिवार 1 अक्टूबर 2022 को उन देशों की कतार में शामिल हो गया है, जहां 5G इंटरनेट सेवा पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में देश में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा 5G का शुभारंभ किया।

Krishna Chaudhary
Published on: 1 Oct 2022 10:21 AM GMT
5G Launched in India
X

कार को कंट्रोल करते पीएम मोदी (न्यूज नेटवर्क)

5G Launched: भारत आज यानी शनिवार 1 अक्टूबर 2022 को उन देशों की कतार में शामिल हो गया है, जहां 5G इंटरनेट सेवा पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में देश में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा 5G का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली से यूरोपीय देश स्वीडन में मौजूद एक कार का रिमोट टेस्ट किया। इसका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी अपने सामने लगे स्टीयरिंग से कार को कंट्रोल कर रहे हैं। सामने लगे स्क्रीन पर कार के व्हील्स का मुवमेंट देखा जा सकता है। बता दें कि 5जी टेक्नोलॉजी से मोबाइल कम्युनिकेशन और डेटा ट्रांसमिशन के लिए 4जी की तुलना में अधिक स्पीड मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि 5जी के आने से वर्चुअल रियलिटी टेक्नोलॉजी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे अन्य फायदों को अपनाने में तेजी आएगी। दावा किया जा रहा है कि 5जी के आने से रोजमर्रा की जिंदगी में जो भी काम करते हैं, उसमें 80 प्रतिशत काम और आसान हो जाएंगे।

दिल्ली से ऑपरेट की स्वीडन की कार

प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में प्रधानमंत्री एरिक्सन कंपनी के बूथ पर पहुंचे। यहां उन्होंने 5जी तकनीक के जरिए फिजिकल तौर पर स्वीडन में मौजूद कार को ऑपरेट किया। 5जी टेक्नोलॉजी के जरिए यूरोप में मौजूद कार के स्टीयरिंग कंट्रोल को दिल्ली से कन्केट किया गया था। इसके अलावा पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई चीजों का अनुभव किया।

आपको बता दें, कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 एशिया के सबसे बड़े डिजिटल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में से एक है। शनिवार से शुरू हुए इस आयोजन का छठा संस्करण 4 अक्टूबर तक दिल्ली के नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चलेगा। इसमें एशिया की दिग्गज टेक कंपनियों ने शिरकत की है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story