TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

रियलमी स्मार्ट टीवी 4 K की फ्लिपकार्ट पर पहली सेल आज, जानिए कीमत और ऑफर्स

Realme Smart TV 4K First Sale: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर रियलमी स्मार्ट टीवी 4 K 12 बजे से खरीददारी कर सकते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 4 Jun 2021 7:06 AM GMT
रियलमी स्मार्ट टीवी को 50 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज में दिया जा रहा
X

रियलमी स्मार्ट टीवी 4 K (कॉन्सेप्ट फोटो सौ. से सोशल मीडिया)

Realme Smart TV 4K First Sale: रियलमी कंपनी स्मार्टफोन के साथ स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर रही है। 4 जून 2021 को पहली बार ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर रियलमी स्मार्ट टीवी 4 K को दोपहर12 बजे से यूजर्स खरीददारी कर सकते हैं। स्मार्ट टीवी को दो अलग - अलग स्क्रीन साइज के साथ आज पेश किया जा रहा है। इस टीवी की खरीद पर कई भारी ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

आज फ्लिपकार्ट पर कई ऑफर्स के साथ इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर कई ऑफर दिए जा रहे हैं। रियलमी के दोनों स्मार्ट टीवी पर दो अलग - अलग स्क्रीन साइज 50 और 43 इंच में आते हैं। इस स्मार्ट टीवी के बिक्री पर 11,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर के साथ ही कई डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

Realme Smart TV 4K स्पेसिफिकेशन

रियलमी स्मार्ट टीवी को 50 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज में दिया जा रहा है। इस टीवी में 2 जीबी रैम + 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक ऑप्टिकल ऑडियो आउट, डुअल बैंड वाई - फाई, ब्लूटूथ 5. 0 दिया जा रहा है। इसके साथ इस स्मार्ट टीवी में Dolby Vision दिया जा रहा है।


रियलमी स्मार्ट टीवी 4 K में स्क्रीन में 1.07 बिलियन कलर्स दिए गए हैं। इस स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में शाओमी, टीसीएल और थॉम्पसन के स्मार्ट टीवी से कड़ी टक्कर मिलेगी। स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने Realme X 7 Max 5 G के अलावा Realme Smart TV 4K को भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

Shraddha

Shraddha

Next Story