×

Redmi Buds 5 Price: इसकी अचानक बढ़ी डिमांड, जानें इसके फीचर्स, कैसा है इसका Review

Redmi Buds 5 Review: इसे कंपनी ने #SuperBuds टैग के साथ पेश किया था। इस Earbud में 46dB Active Noise Cancellation फीचर के सर्ग अन्य कई फीचर्स हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 2 April 2024 5:25 AM GMT
Redmi Buds 5 Review
X

Redmi Buds 5 Review

Redmi Buds 5 Review: अगर आप Earbud खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Redmi Bud 5 खरीद सकते हैं। बता दें इस Earbud की डिमांड भारत में काफी हाई है, जिसका कारण है इस प्रोडक्ट के कई दमदार फीचर्स। बता दें Redmi Buds 5 को कंपनी ने #SuperBuds टैग के साथ पेश किया था। इस Earbud में 46dB Active Noise Cancellation फीचर के सर्ग अन्य कई फीचर्स हैं। तो ऐसे में अगर आप इस Earbud को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे पहले आप इसका Review जान लें। तो आइए जानते हैं Redmi Bud 5 का Review और फीचर्स:

Redmi Bud 5 का रिव्यू और फीचर्स (Redmi Bud 5 Review And Features):

अगर Redmi Bud 5 का Review और फीचर्स के बारे में बात करें तो इस Earbud में 46dB Active Noise Cancellation मिलता है, जो तीन तरह के मोड के साथ आता है। इस फीचर के कारण यूजर्स को आस-पास होने वाले एक्टिविटी को भी बताता है। वहीं Xiaomi का दावा है कि, ये 38 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है, जिसमें फास्ट चार्जिंग भी मिलता है। इसके साथ ही ये TWS 5 मिनट के चार्जिंग में 2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। इन सभी फीचर्स के अलावा भी इस Earbud के अन्य स्पेसिफिकेशन भी काफी तगड़े हैं।


Redmi Buds 5 की कीमत (Redmi Buds 5 Price):

Redmi Buds 5 की कीमत की बात करें तो इस Earbud की कीमत 2,999 रुपये है। आप इस Earbud को Mi.com, Amazon.in, Flipkart, Mi Homes, और अन्य Xiaomi रिटेल पार्टनर के पास से खरीद सकते हैं। बता दें इस पर कंपनी द्वारा लिमिटेड टाइम के लिए ऑफर भी दिया जाता है। ये Earbud तीन कलर ऑप्शन में आता है, जो Fusion Purple, Fusion Black और Fusion White हैं। आप किसी ऑफलाइन रेडमी स्टोर से भी इसे खरीद सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story