Redmi Buds 6 Series: तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें Review और कीमत

Redmi Buds 6 Price: Redmi अपने लेटेस्ट Earbuds को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Redmi Buds 6 Lite को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 4 Sep 2024 1:33 AM GMT
Redmi Buds 6 Series
X

Redmi Buds 6 Series

Redmi Buds 6 Price: Redmi अपने लेटेस्ट Earbuds को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Redmi Buds 6 Lite को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। इसमें एक स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स मिलते हैं। बता दें कि, Redmi ने ग्लोबल मार्केट में तीन नए TWS इयरफोन लॉन्च किए हैं।

कंपनी ने Redmi Buds 6 Active, Redmi Buds 6 Lite और Redmi Buds 6 Play को पेश किए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, पहला मॉडल इस साल ही मई माह की शुरुआत में चीन में पेश किए थे। तो ऐसे में आइए जानते हैं Redmi Buds 6 Series के फीचर्स, कीमत और रिव्यू के बारे के विस्तार से:

Redmi Buds 6 Series के फीचर्स, कीमत और रिव्यू (Redmi Buds 6 Series Features, Review And Price):

Redmi Buds 6 Series के फीचर्स, कीमत और रिव्यू (Redmi Buds 6 Series Features, Review And Price) की बात करें तो कंपनी द्वारा इस सीरीज के तहत लॉन्च किए गए Earbuds में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। Redmi Buds 6 Lite Specifications की बात करें तो इसमें एक स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स मिलते हैं। ये इयरफोन 12.4 मिमी टाइटे नियम डायाफ्राम ड्राइवर के साथ आते हैं। 40dB ANC तक सराउंडिंग नॉयज को खत्म कर देता है। इसमें एआई नॉयज कैंसलेशन के साथ ड्यूल माइक्रोफोन मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि, इस बड्स में 6 लाइट पेबल शेप चार्जिंग केस मिलता है। ये बड्स 38 घंटे की कुल बैटरी लाइफ और सिंगल चार्ज में 7 घंटे की बैटरी लाइफ देता है।


Redmi Buds 6 Play की बात करें तो इस Earbuds में इन-ईयर डिजाइन और एक स्क्वअर शेप बॉक्स में सिलिकॉन ईयर टिप्स मिलते हैं। ये Buds ऑडियो डिवाइस 10mm डायनेमिक ड्राइवर्स और पैक AI नॉयज रिडक्शन से लैस है। ये Buds 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। ये Buds सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का प्लेबैक देता है।

Redmi Buds 6 Active में 14.2 मिमी डायनेमिक ड्राइवर मिलता है। स्पेटियल ऑडियो के लिए भी ये Earbuds सपोर्ट करता है। इस इयरफोन में Buds 6 Lite जैसा ड्यूल माइक और AI नॉयज कैंसलेशन मिलता है। ये विंड नॉयज को रोकने में मददगार है। ये ऑडियो डिवाइस में ईयरबड के स्टेम पर एक वर्टिकल ग्लोसी स्ट्रिप मिलती है। इस इयरफोन में एक ट्रांसपेरेंट कवर के साथ एक स्क्वाअर केस में मिलता है। ये Earbuds 30 घंटे की बैटरी लाइफ देता है।

Redmi Buds 6 Series की कीमत (Redmi Buds 6 Series Price):

Redmi Buds 6 Active की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत करीब 1,250 रुपए है। Redmi Buds 6 Lite की कीमत यूके में £15 करीब 1,653 रुपए, ईयू की कीमत EUR 15 करीब 1,392 रुपए और जापान में इसकी कीमत Yen 2,480 करीब 1,420 रुपए है। Redmi Buds 6 Play करीब 790 रुपए है। कलर ऑप्शन की बात करें तो ये ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर्स में उपलब्ध हैं। वहीं Buds 6 Active पिंक शेड में लॉन्च हुआ है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story